बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'डंकी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। किंग खान की यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। शाहरुख के फैंस डंकी में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। शाहरुख अपने फैंस के साथ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 'आस्क एसआरके' सेशन के जरिए आए दिन जुड़ते हैं। हाल ही में इस सेशन के दौरान किंग खान ने बताया कि 'डंकी' का उनका पसंदीदा गाना कौन सा है।
Dunki: किंग खान ने बताया डंकी का पसंदीदा गाना, 'आस्क एसआरके' सेशन में फैन से शाहरुख ने की यह मजेदार अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Wed, 27 Dec 2023 04:55 PM IST
सार
शाहरुख खान 'आस्क एसआरके' सेशन के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ते हैं और उनके सवालों का जवाब भी देते हैं। हाल ही में एक फैन ने शाहरुख से सवाल किया कि फिल्म डंकी का उनका पसंदीदा गाना कौन सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन