बॉलीवुड की यंग स्टार आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर साथ अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस अफेयर को आलिया भट्ट ने ऑफिशियली एक्सेप्ट भी कर लिया है। आलिया भट्ट रणबीर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं और अपना ज्यादा से ज्यादा समय रणबीर कपूर के साथ बिताना भी चाहती हैं।
आलिया इसके लिए अपने करियर को दांव पर नहीं लगाएंगी। आलिया अपने करियर को लेकर कटरीना कैफ जैसी गलती नहीं करने वाली हैं। वो अपने प्यार के साथ अपने करियर पर भी पूरा ध्यान देंगी। आपको बता दें कि कटरीना कैफ ने रणबीर के लिए अपने करियर को नज़रअंदाज कर दिया था। जिसका खामियाजा उन्हें आज तक भुगतना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा आलिया के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। उन्होंने पहली बार कहा कि हां दोनों प्यार में हैं और आगे अपनी जिंदगी में क्या करना है ये उन्हें ही तय करने दो।
4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया ने मोहब्बत में छोड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, रात को होटल में दिखे साथ
गौरतलब है कि अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में जोर -शोर से हो रही है। लंबे समय से खबर आ रही है कि आलिया और रणबीर अपने रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहते हैं लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को नहीं कबूला। खबरों की मानें तो आलिया-रणबीर अभी शादी करने के मूड में नहीं हैं।
5 of 5
alia bhatt and ranbir kapoor
बता दें कि दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते को हरी झंडी दे दी है। मुंबई मिरर की एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो रणबीर ने हाल ही में आलिया को अपने फैमिली चैट ग्रुप में शामिल किया है। इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल हैं। बीते कुछ महीनों से खबरें आ रही है कि साल 2020 तक रणबीर और आलिया शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे।