बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। खासकर जब बात बिकिनी और बीच ड्रेस की हो तो चर्चा का माहौल पकड़ लेती हैं। अब आलिया भट्ट की समुद्र किनारे बिकिनी वाली तस्वीरें हेडलाइन्स का बाजार गर्म किए हुई हैं। ये फोटोज उन्होंने मालदीव वैकेशन से साझा की हैं।
2 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट दोस्तों संग मालदीव में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं। फिल्म शूटिंग से फुरसत लेकर आलिया दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इस फोटो में आलिया मल्टी कलर की बिकिनी पहने हैं, जिसमें वे काफी आकर्षक और हॉट लग रही हैं। कैप्शन में लिखा है ‘नीला समंदर और मछली’।
3 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट अपने गर्ल गैंग के साथ सोशल मीडिया पर फैंस के लिए काफी फोटोज शेयर की हैं। यूरोप और ग्रीस के बाद आलिया अपनी बहन शाहीन और दोस्तों के साथ मालदीव गई हैं। यहां वे खूब मस्ती कर रही हैं। समुद्र किनारे हॉट ड्रेस वाली तस्वीर पर फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा ‘मुझे ठंडी सांस लेने दो’ तो कोई कहता नजर आया ‘फोटो जरूर रणबीर ने खींची होगी।’ इस तरह से लोग अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
4 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
इससे पहले आलिया ने कुछ और भी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वे अपनी बहन शाहीन और दोस्त के साथ नजर आ रही थीं। उनकी स्विमिंग पूल वाली फोटो भी नेटिजन्स के बीच चर्चा में रही। कुछ ही घंटों में पिक्चर्स को लाखों लाइक्स मिले। इसे देखकर पता चलता है कि उनके चाहने वालों की कमी नहीं है।
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें आजकल जोरों पर हैं। यहां तक कि उनकी शादी की भी खबरें आने लगी हैं। वहीं समय के पन्ने को कुछ पीछे पलटें तो कटरीना कैफ जरूर याद आएंगी। आपमें से शायद कइयों को वो वाकया याद हो जब रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना ने इसी तरह बीच पर बिकिनी पहनी थी और रणबीर संग उनकी फोटो वायरल हो गई थी, जिसके बाद अभिनेत्री ने गुस्सा दिखाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।