बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे मैंने प्यार किया फेम अदाकारा भाग्यश्री के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों काफी खूबसूरत लग रही हैं। जूही ने निराले अंदाज में फैप्शन लिखा है ‘क्योंकि मैंने प्यार किया कयामत से कयामत तक’।
2 of 5
जूही चावला, भाग्यश्री
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहली फोटो में दोनों अभिनेत्रियां पारंपरिक परिधान में दिख रही हैं तो वहीं दूसरी में इन्होंने वेस्टर्न पहना हुआ है। दोनों ही तस्वीरें आकर्षक हैं। जूही ने हल्के पीच और क्रीम कलर का कामदार सूट पहन रखा है तो वहीं भाग्यश्री सुंदर साउथ इंडियन लुक में दिख रही हैं। उन्होंने लाल बॉर्डर वाली गोल्डन वर्क की हुई सफेद साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही बेहतरीन ज्वेलरी ने उनके लुक को और भी तराश दिया है। वहीं जूही सुंदर झुमके पहने हुई हैं।
3 of 5
जूही चावला, भाग्यश्री
- फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला ने दूसरी तस्वीर भी शेयर की है। इसमें ये दोनों वेस्टर्न लुक में हैं। जूही ने जींस पर नारंगी कलर की टी शर्ट पहन रखी है, जिसके साथ पेयरअप की गई उनकी ब्रांडेड घड़ी और चश्मा परफेक्ट लुक दे रहे हैं। भाग्यश्री डार्क जींस पर चमकती सफेदी वाला व्हाइट शर्ट पहने हुई हैं। उनका ब्रांडेड चश्मा लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। इसके साथ दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट तस्वीर में चार चांद लगा रही है।
तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है कि सालों बाद भी दोनों के बीच अच्छा दोस्ताना रिश्ता बरकरार है। जूही ने 1988 में फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से बतौर लीड अभिनेत्री अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, जिसमें उनके साथ आमिर खान थे। वहीं भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ से आगाज किया था। उनके साथ सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म जूही की फिल्म के एक साल बाद 1989 में आई थी।
5 of 5
भाग्यश्री
- फोटो : amar ujala
दोनों ही फिल्मों ने कमाल दिखाया था और ब्लॉकबस्टर रही थीं। इन अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में लंबा समय बिताया है। जूही और भाग्यश्री की दोस्ती अब भी सलामत है। तस्वीर से भी यह साफ झलक रहा है। अब भी ये अपने लुक में आ जाएं तो इनकी खूबसूरती कई युवा अभिनेत्रियों को टक्कर देती है। तस्वीर को इनके फैंस काफी प्यार दे रहे हैं।