आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। दोनों 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्मों के अलावा दोनों अफेयर को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड गलियारों में ये खबर है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो जरूर चल रहा है।
अब मीडिया में चल रही खबरों पर आलिया भट्ट से जब सवाल किया गया कि क्या रणवीर के साथ लिंकअप की खबरें प्रभावित करती हैं तो आलिया ने जवाब दिया, मैंने कभी रणबीर से इस बारे में नहीं पूछा और मुझे नहीं पता उन्हें कैसा लगता है।
आलिया ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि रणबीर को कुछ फील होता होगा क्योंकि रणबीर मेरी तरह हैं और इसमें फील करने जैसा कुछ भी नहीं है न ही कुछ साबित करने की जरूरत है न ही कुछ मना करने की। रणबीर बहुत अच्छे इंसान हैं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके आसपास रहने का मौका मिल रहा है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी आलिया के लिंकअप की खबरें काफी पहले आ चुकी हैं लेकिन अब खबरें हैं कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। दरअसल, जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक्टर रणबीर कपूर और क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं।
बात करें आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' की तो 'राजी' एक सच्ची घटना पर आधारित है जिसमें एक हिंदुस्तानी लड़की की शादी पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी से हुई थी जो भारतीय जासूस थी और इस लड़की ने साल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्द के दौरान दुश्मन के मिशन को फेल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसे अलावा आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में भी नजर आने वाली हैं।