आलिया भट्ट बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही दूसरी हीरोइनों की तुलना में जबरदस्त सफलता हासिल कर ली। महेश भट्ट की बेटी होने के नाते उन पर स्टार किड होने का ठप्पा जरूर लगा, लेकिन अपने वर्सटाइल अभिनय से आलिया ने साबित कर दिया कि उनके अंदर प्रतिभा है। आलिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अपनी पहली फिल्म से वो दर्शकों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाईं, लेकिन फिर आलिया ने खुद की प्रतिभा को पहचाना और दमदार रोल करके बन गईं बॉलीवुड की क्वीन। तो चलिए आलिया के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके 5 बेहतरीन किरदारों के बारे में।
Alia Bhatt Birthday: 'राजी' की सहमत से 'डियर जिंदगी' की कायरा तक, ये हैं आलिया भट्ट के निभाए 5 बेहतरीन किरदार
वीरा त्रिपाठी
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में हाई फाई शनाया का किरदार निभाने वाली आलिया वरुण और सिद्धार्थ के आगे लोगों की नजर में ही नहीं आईं। दर्शकों को लगा कि आलिया के अंदर इतनी प्रतिभा ही नहीं है कि वो उन्हें प्रभावित कर सकें। हालांकि इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' में आलिया ने वीरा के किरदार से तहलका मचा दिया। फिल्म में उनके अभिनय की जबरदस्त तारीफ की गई।
कुमारी पिंकी
'हाईवे' के बाद शाहिद कपूर, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में एक बार फिर आलिया ने अपने हुनर का परचम लहराया। इस फिल्म में उन्होंने कुमारी पिंकी नाम की बिहारी लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने इतना जबरदस्त अभिनय किया कि उनके आगे बाकी सभी सितारे फेल हो गए।
कायरा
फिल्म 'डियर जिंदगी' में कायरा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो जिंदगी की उलझनों को समझने के लिए थेरेपिस्ट का सहारा लेती हैं। कायरा के किरदार में आलिया ने कमाल कर दिया था। उनके अभिनय को देखकर बहुत सी लड़कियों को ऐसा लगा था जैसे ये उनकी जिंदगी की कहानी है। इस फिल्म में शाहरुख खान आलिया के थेरेपिस्ट की भूमिका में नजर आए थे।
सहमत
'राजी' फिल्म में एक हिंदुस्तानी जासूस का किरदार निभाकर आलिया ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया। इस फिल्म में उनकी खूबसूरती से ज्यादा उनके अभिनय की तारीफ की गई। इसके साथ एक बार फिर आलिया ने साबित कर दिया कि फिल्म हिट कराने के लिए उन्हें किसी हीरो की जरूरत नहीं बल्कि खुद उनका अभिनय ही काफी है।