90 के दशक में गोविंदा सिनेमा पर राज करते थे। हालांकि बीते कुछ सालों में उनकी जो फिल्में आई हैं वह टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। गोविंदा पहले भी कहते आएं हैं कि उनके करियर को खत्म करने की कोशिश की गई। अपने हालिया इंटरव्यू में उन्होंने ऐसे ही कई मुद्दों पर बात की।
फिल्म कुली नं 1 के रीमेक पर गोविंदा ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी और इसे निगेटिव रिव्यूज मिले थे। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया जिनके साथ कभी गोविंदा ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। गोविंदा कहते हैं कि 'आप मुझे कभी किसी के खिलाफ बोलते हुए नहीं पाएंगे। जबकि ज्यादातर दूसरे लोग मेरे बारे में बात करते हैं। मैं कभी भी किसी के काम को जज नहीं करता क्योंकि मैं सभी की मेहनत और इनवेस्ट किए गए पैसे की इज्जत करता हूं।'
3 of 5
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोविंदा आगे कहते हैं कि 'पिछले 14-15 सालों में मैंने पैसे इनवेस्ट किए और मैंने करीब 16 करोड़ का नुकसान उठाया। कुछ लोगों ने मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया। इनमें से कुछ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी थे। मेरी फिल्मों को थिएटर नहीं मिले और वे मेरे करियर को खत्म करना चाहते थे, जो नहीं हुआ। अब, मैं बड़े पैमाने पर 2021 में धमाका करने के लिए तैयार हूं।'
4 of 5
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड में उनके खिलाफ कोई साजिश हुई है? उन्होंने कहा, 'हां, निश्चित रूप से हुआ था। जैसा कि कहते हैं ना कि अपने भी पराये हो जाते हैं। अगर भाग्य आपके पक्ष में नहीं है, तो आपके अपने लोग भी आपके खिलाफ हो जाते हैं।'
पिछले कुछ सालों में गोविंदा ने डेविड धवन के खिलाफ बातें की हैं। इस पर गोविंदा कहते हैं कि 'जब मैंने राजनीति छोड़ी तो मैंने अपने सेक्रेटरी से फोन को स्पीकर पर रखने के लिए कहा, जिससे मैं सुन सकूं कि वह (डेविड धवन) क्या कहते हैं। मैंने डेविड को यह कहते सुना कि ची ची (गोविंदा) बहुत सवाल पूछता है। वह मेरे सचिव से कह रहे थे, मैं अब गोविंदा के साथ काम नहीं करना चाहता। उसे कुछ छोटी भूमिकाएं करने के लिए कहें।'