अक्षय कुमार इन दिनों अपनी कई आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें स्काई फोर्स, वेलकम टू द जंगल, जॉली एल एल बी 2 और भूत बंगला शामिल हैं। लेकिन इन सभी में से सबसे ज्यादा चर्चा हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला की हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं।
2 of 5
भूत बंगला का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार अक्षय आज रविवार से अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार प्रियदर्शन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें 'हेरा फेरी', 'भूल भुलैया', 'गरम मसाला' और बाकी कई बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।
3 of 5
भूत बंगला हॉरर-कॉमेडी फिल्म है
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
पिछले महीने मुंबई में फिल्मांकन के बाद जयपुर में इस शेड्यूल की शूटिंग की जाएगी। अब टीम गुलाबी नगरी जयपुर के लिए रवाना हो चुकी है, जहां हॉरर-कॉमेडी का अगला शूट शुरू किया जा रहा है।
Game Changer: राजनीतिक फिल्म गेम चेंजर में जुड़ा धांसू एंटरटेनमेंट, 3 नए गानों ने राम के फैंस को दिया सरप्राइज
4 of 5
2 अप्रैल 2026 में रिलीज होगी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
Priyadarshan और Akshay Kumar की आगामी फिल्म Bhoot Bangla रोमांच और हंसी का एक बेहतरीन मिश्रण होने का वादा करता है, क्योंकि यह फिल्म एक कॉमेडी ट्विस्ट के साथ भूतहा घर की शैली को दर्शाती है। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अक्षय से प्रशंसकों को उम्मीद हैं कि वे अपने किरदार से दिल जीत लेंगे, जैसे की उन्होंने स्त्री 2 से किया।
5 of 5
हॉरर-कॉमेडी फिल्म है प्रियदर्शन की आगामी फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
जयपुर शेड्यूल में शहर के प्रतिष्ठित स्थानों पर कई आउटडोर शूटिंग शामिल होने की उम्मीद है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित, भूत बंगला का निर्माण शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म का सह-निर्माण फारा शेख और वेदांत बाली ने किया है। कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है और पटकथा रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने लिखी है। संवाद रोहन शंकर के हैं। 'भूत बंगला' 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नए साल की शुरुआत की पहली रोमोंटिक ट्रिप, पति के साथ प्रीति जिंटा ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें