बॉलीवुड के सुल्तान यानि सलमान खान से दोस्ती को लेकर अक्षय कुमार का कहना है कि वो एक बहुत अच्छे इंसान है लेकिन बात-बात पर गुस्सा हो जाते हैं। आपको बता दें कि जब अक्षय से उनके और सलमान खान के फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि अगर वो कुछ भी बताते हैं तो उन्हें फिल्म से निकाला जा सकता है।
डर गए अक्षय, कहीं अपनी फिल्म से न निकाल दें सलमान खान
एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने उनकी और सलमान खान की दोस्ती के बारे में बताते हुए कहा कि दोस्ती का मतलब ये नहीं कि रोज मुलाकात हो। वो लोग रोज नहीं मिलते। अक्षय उनके घर कभी नहीं गए और न ही सलमान कभी उनके घर आए हैं। दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। अक्षय का कहना है कि वो सलमान का सम्मान करते हैं इसलिए सलमान उनका सम्मान करते हैं।
डर गए अक्षय, कहीं अपनी फिल्म से न निकाल दें सलमान खान
आपको बता दें कि सलमान खान करण जौहर के साथ मिलकर बैटल ऑफ सारागढ़ी फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे। वहीं अजय देवगन भी इसी विषय पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म के सिलसिले में अजय ने खास दोस्त और प्रोड्यूसर सलमान खान को एक भावनात्मक पत्र भी लिखा था। इस लेटर में उन्होंने गुजारिश की थी कि हो सके तो वो इस विषय (बैटल ऑफ़ सारागढ़ी) पर काम न करें।
डर गए अक्षय, कहीं अपनी फिल्म से न निकाल दें सलमान खान
जब इंटरव्यू में अक्षय से पूछा गया कि क्या वाकई उनकी और अजय की फिल्मों का विषय एक जैसा है तो उन्होंने जवाब दिया कि कुछ फाइनल नहीं हुआ है। सब कुछ चल रहा है। अगर वो इस बारे में कुछ कहते हैं तो उनका एग्रीमेंट कैंसल हो जाएगा। हो सकता है उन्हें फिल्म से निकाल दिया जाए।
डर गए अक्षय, कहीं अपनी फिल्म से न निकाल दें सलमान खान
अक्षय ने ये भी कहा कि ये पहली बार है जब सलमान जैसे बड़े एक्टर ने उन्हें फिल्म के लिए साइन किया है। ऐसा हॉलीवुड में होता है जब कोई बड़ा एक्टर किसी दूसरे बड़े एक्टर को फिल्म में लेता है। लेकिन सलमान की वजह से ये बॉलीवुड में शुरू हो गया है। उन्होंने सलमान को धन्यवाद दिया कि उन्होंने अक्षय पर भरोसा कर पैसा लगाया है।