अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का चौथा गाना रिलीज हुआ है। गाने के बोल से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें पैडमैन के सपनों की उड़ान को दिखाया गया है।
पैड बनाने का 'सपना' हुआ पूरा, इस नए गाने में दिखाई दिया अक्षय का जज्बा
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' का चौथा गाना रिलीज हुआ है। गाने के बोल से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें पैडमैन के सपनों की उड़ान को दिखाया गया है।
अक्षय कुमार ने ट्वीट किया कि 'जब तक आप कुछ नहीं करेंगे आपके सपने पूरे नहीं होंगे। यह गाना उन सभी सपने देखने वालों के लिए है।' इस गाने को मोहित चौहान ने आवाज दी हैं। वहीं कौसर मुनीर के लिरिक्स को अमित त्रिवेदी ने संगीत से संजोया है। बता दें कि यह गाना कल ही रिलीज होने वाला था लेकिन किन्ही कारणों से नहीं हो पाया जिसके बाद यह आज रिलीज किया गया।
Dreams don't work unless you do. This one is for all the dreamers, make it happen! #SaaleSapne song from @PadManTheFilm out now! https://t.co/JCzo9XJQTQ@sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki
इससे पहले 'पैडमैन' फिल्म का टाइटल ट्रैक और राधिका आप्टे के साथ रोमांटिक गाना रिलीज हो चुका है। इस गाने में अक्षय राधिका के साथ रोमांस करते हुए नजर आए जिसमें दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आईं।
'पैडमैन' फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। जबकि फिल्म के निर्देशक आर बाल्की हैं। ये फिल्म मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में पीरियड्स के समय होने वाली महिलाओं की समस्याओं को दर्शाया गया है। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। बता दें कि इसी दिन संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' भी रिलीज होगी।