सोनम कपूर के पास इन दिनों दोहरी खुशी की वजह है। एक ओर वह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त है तो दूसरी ओर उनकी फिल्म 'पैडमैन' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार नजर आएंगे।
पढ़ें: शादी की शॉपिंग के साथ सोनम कपूर ने की हनीमून प्लानिंग, जानिए कौन से देश में जाएंगी
अटकलें हैं कि, सोनम कपूर अप्रैल 2018 में शादी करेंगी। 'पैडमैन' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने भी ऐसे इशारे दिए कि सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अक्षय कुमार की बातें सुनकर सोनम ब्लश करने लगीं।
'पैडमैन' के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार और सोनम कुमार 'इनोवेशन कॉन्क्लेव' में पहुंचे थे, जहां सोनम कपूर काफी एक्साइटेड हो गईं और एक ऑटोमेटिक कुकिंग मशीन देखकर कुछ सवाल पूछे। सोनम ने बताया कि वह कुकिंग नहीं जानतीं और ना ही उनकी मां को खाना बनाना आता है। उनके पापा अनिल कपूर का मानना है कि उनकी मां पार्टनर है खाना बनाना काम नहीं है। सोनम ने अक्षय कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि मुझे खाना बनाना नहीं आता लेकिन अक्षय सर को खाना बनाना आता है।
सोनम के जवाब पर अक्षय ने कहा कि 'सोनम मैं तुमसे पूछना चाहता हूं कि क्या तुम इस साल शादी करने वाली हो। अगर तुम इस साल शादी करने वाली हो तो मैं तुम्हें ऑटोमेटिक कुकिंग मशीन गिफ्ट करूंगा। जिस पर तुम या तु्म्हारे पति खाना बना सकते हैं।'
अक्षय के इस सवाल पर सोनम के पास कोई जवाब नहीं था। वह केवल मुस्कुरा रहीं थीं। सोनम की मुस्कुराहट देखकर कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। तभी वह इस तरह शर्मा गईं।