अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 और सेंसर बोर्ड के बीच कुछ महीने पहले काफी विवाद देखने को मिला था। तब इस फिल्म पर 27 कट लगाए थे। साथ ही, इसे ए सर्टिफिकेट भी दिया था, लेकिन अब खिलाड़ी कुमार की आगामी फिल्म को लेकर सीबीएफसी का रुख काफी नरम नजर आ रहा है।
Neha Bagga: 'इश्क दा कलमा' की 'रज्जी' ने की सगाई, रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज
2 of 5
मिशन रानीगंज
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू को देखने के बाद सीबीएफसी काफी खुश है और इसे बोर्ड की तरफ से यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। अक्षय की आगामी फिल्म वास्तविक जीवन के नायक जसवंत सिंह गिल पर आधारित है, जिन्होंने नवंबर 1989 में रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाया था। फिल्म में वह लीड रोल में हैं।
3 of 5
मिशन रानीगंज ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
यह अक्षय की इस साल की आखिरी फिल्म भी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीएफसी सदस्यों ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। स्क्रीनिंग में मौजूद एक सूत्र ने साझा किया कि बोर्ड के सदस्य वास्तविक जीवन की कहानी से प्रभावित हुए, जिसे बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से बताया गया है। उन्होंने फिल्म की सराहना की और इसे 'भावनात्मक और प्रेरणादायक फिल्म कहा।
4 of 5
मिशन रानीगंज
- फोटो : social media
फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, रवि किशन, जमील खान जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। इसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है, जिन्होंने आखिरी बार अक्षय के साथ रुस्तम में काम किया था। यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी। बता दें कि अगले साल अक्षय की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसकी शुरुआत बड़े मियां छोटे मियां से होगी।
5 of 5
बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ के साथ दिखेंगे। इसके बाद वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में वीर सूर्यवंशी की भूमिका निभाएंगे। साथ ही, वह दिनेश विजन की स्काई फोर्स में एक पायलट के रूप में नजर आएंगे। वह साल का अंत वेलकम टू द जंगल के साथ करेंगे, जो वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। इस फिल्म में वह एक बार फिर परेश रावल, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखेंगे।
CBFC: रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने तीन निजी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, साउथ अभिनेता ने दी थी घूस