फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   CBFC CBI Registers case against 3 Private Persons & others on the alligations of Bribery and conduct searches

CBFC: रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने तीन निजी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया मामला, साउथ अभिनेता ने दी थी घूस

Thu, 05 Oct 2023 02:39 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 05 Oct 2023 02:39 PM IST
सार

यह भी आरोप लगाया गया कि इस राशि के अलावा, आरोपी ने अपने लिए समन्वय शुल्क के रूप में एक निजी कंपनी के खाते से अपने बैंक खाते में 20,000 रुपये प्राप्त किए।  

विज्ञापन
CBFC CBI Registers case against 3 Private Persons & others on the alligations of Bribery and conduct searches
सीबीएफसी मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को इन दिनों बड़े पैमाने पर विवाद का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बीते दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता विशाल ने बोर्ड पर आरोप लगाया है। जब से उन्होंने सेंसर बोर्ड पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया है, तब से CBFC से लेकर मंत्रालय तक काफी गहमागमी देखने को मिल रही है। मामले में सीबीआई ने तीन निजी व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। यह शिकायत उन आरोपों के सामने आने के बाद हुई, जिसमें सितंबर, 2023 के दौरान, एक निजी व्यक्ति ने 7,00,000 रुपये की रिश्वत लेने और डब की गई फिल्म के लिए सीबीएफसी, मुंबई से आवश्यक सेंसर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए दूसरों के साथ साजिश रची थी। 
विज्ञापन

Throwback Thursday: जब सलमान खान की बात सुनकर बुरी तरह भड़क उठे नाना पाटेकर, 'टाइगर' के लिए कह दी थी यह बात
विज्ञापन


रिश्वत के बाद जरूरी प्रमाणपत्र किया जारी
मामले में आरोप लगया गया कि उक्त साजिश को आगे बढ़ाने के लिए शुरुआत में सीबीएफसी मुंबई के अधिकारियों की ओर से शिकायतकर्ता विशाल से 7,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और बाद में बातचीत के बाद, उन्होंने कथित तौर पर 6,54,000 रुपये स्वीकार किए। अन्य दो आरोपियों के दो बैंक खातों में सीबीएफसी मुंबई के अधिकारियों की तरफ से रिश्वत दी गई। इसके बाद 26 सितंबर 2023 को कथित तौर पर हिंदी में डब की गई उक्त फिल्म के लिए सीबीएफसी, मुंबई द्वारा जरूरी प्रमाणपत्र जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




निजी कंपनी के खाते में भी पाई अन्य राशि
इसके अलावा यह भी आरोप लगाया गया कि इस राशि के अलावा, आरोपी ने अपने लिए समन्वय शुल्क के रूप में एक निजी कंपनी के खाते से अपने बैंक खाते में 20,000 रुपये प्राप्त किए। कथित तौर पर 6,54,000 रुपये में से 6,50,000 रुपये की राशि तुरंत नकद निकाल ली गई। फिलहाल मामले में जांच जारी है। मुंबई सहित चार अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज बरामद हुए। 
The Archies: खुशी कपूर ने बताया कैसा है शाहरुख की बेटी संग उनका रिश्ता, शूटिंग के दिनों को याद कर किया साझा

सीबीआई ने जारी किया बयान
सीबीआई ने इसे लेकर कहा, 'केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक शिकायत पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, मुंबई के लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों सहित तीन निजी व्यक्तियों और अज्ञात अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह आरोप लगाया गया था कि सितंबर, 2023 के महीने के दौरान, एक निजी व्यक्ति ने 7,00,000 रुपये की रिश्वत लेने और हिंदी में डब की गई फिल्म के लिए सीबीएफसी, मुंबई से आवश्यक सेंसर प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए अन्य लोगों के साथ साजिश रची।'

विपक्षी नेताओं ने भी की जांच की मांग
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतीय फिल्म और टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन द्वारा मुंबई सीबीएफसी अधिकारियों के खिलाफ साउथ अभिनेता विशाल के भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच की मांग के बाद हुई है। कुछ विपक्षी नेताओं ने भी इस मामले को लेकर जांच की मांग की है।
Vijay Varma: तमन्ना की वजह से लाइमलाइट में रहने लगे विजय वर्मा! पैप कल्चर पर फूटा अभिनेता का गुस्सा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed