अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की शादी को आज 18 साल पूरे हो गए हैं । अपनी वेडिंग एनिवर्सरी को सेलीब्रेट करने के लिए ये कपल एक मिनी वैकेशन पर जा रहा है । हालांकि अभी डेस्टिनेशन के बारे में पता नहीं चला है लेकिन अक्षय अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराने के लिए उनके साथ देश के बाहर क्वालिटी टाइम बिताएंगे।
2 of 8
akshay kumar twinkle khanna
अक्षय कुमार और टि्वंकल खन्ना की लव स्टोरी भी इस कपल की तरह स्पेशल है। अक्षय कुमार ने एक बार इंटरव्यू में टि्वंकल के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था । अक्षय ने बताया था कि उनकी और ट्विंकल की पहली मुलाकात फिल्मफेयर के एक फोटोशूट के दौरान हुई थी। अक्षय को क्यूट ट्विंकल देखते ही पसंद आ गई थीं।
3 of 8
akshay kumar twinkle khanna
फिल्म 'इंटरनेशनल खिलाड़ी' की शूटिंग के दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा। एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने कहा था कि जब उन्होंने अक्षय को डेट करना शुरू किया तब वह एक लंबे रिलेशनशिप से बाहर निकली थीं और किसी के साथ कुछ दिनों के लिए एन्जॉय करना चाहती थीं।
4 of 8
akshay kumar twinkle khanna
ट्विंकल आगे कहती हैं कि उस समय अक्षय एक फिल्म की आउटडोर शूटिंग कर रहे थे जिसका शेड्यूल 15 दिनों का था। ट्विंकल ने कहा कि उनकी किताबें खत्म हो गई थीं और टीवी भी नहीं था इसलिए उन्होंने तय किया कि आउटडोर शूटिंग खत्म होने तक वह अक्षय के साथ एंजॉय करेंगी। लेकिन दोनों के बीच का एंजॉयमेंट कब प्यार में बदल गया ये ट्विंकल को भी नहीं पता चला।
आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से दो बार सगाई की थी। जब अक्षय ने ट्विंकल को शादी के लिए प्रपोज किया था तब ट्विंकल की फिल्म 'मेला' आने वाली थी। ट्विंकल कॉन्फिडेंट थीं कि फिल्म सफल होगी। ट्विंकल ने अक्षय से कहा कि अगर फिल्म फ्लॉप हुई तो वह उनसे शादी कर लेंगी।