{"_id":"5c19ef53bdec2257216b83a2","slug":"akshay-ajay-and-many-bollywood-legends-mets-pm-modi-on-gst","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिले अक्षय-अजय समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज, बोले- कम हो GST","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी से मिले अक्षय-अजय समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज, बोले- कम हो GST
Wed, 19 Dec 2018 12:51 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
बॉलीवुड में हाल फिलहाल में कई तरह के बदलाव देखे गए हैं। इन बदलावों और बॉलीवुड में चल रही दिक्कतों को लेकर भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।
bollywood
- फोटो : self
बता दें कि अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन, फिल्म निर्माता करण जौहर, राकेश रोशन, सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ राय कपूर इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मनोरंजन उद्योग के लिए जीएसटी की दरें कम और एक समान रखने की मांग की गई।
bollywood
- फोटो : self
प्रतिनिधिमंडल में पीएम मोदी के सामने भारत में मीडिया और मनोरंजन उद्योग में विकास की व्यापक संभावनाओं की रूपरेखा पेश की गई। साथ ही कहा यह क्षेत्र भविष्य में भारत की आर्थिक स्थिति को उभारने में योगदान कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
बता दें सभी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि मुंबई को मनोरंजन की वैश्विक राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किए जाएं। इसके लिए अलग अलग उपाए और सक्रिय दृष्टीकोण को अपनाने पर बल जरूर दिया जाए।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter BJP
वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि भारतीय मनोरंजन उद्योग दुनिया भर में लोकप्रिय है। यह उद्योग विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार मीडिया और मनोरंजन उद्योग के साथ है और वह इन सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी।