{"_id":"59c74a9e4f1c1b36688b64db","slug":"ajay-devgn-upcoming-film-golmaal-again-title-track-released-after-trailer-fans-giving-nice-response","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गोलमाल अगेन' के ट्रेलर के बाद टाइटल ट्रैक रिलीज, 12 घंटे में सुपर डुपर हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गोलमाल अगेन' के ट्रेलर के बाद टाइटल ट्रैक रिलीज, 12 घंटे में सुपर डुपर हिट
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
golmaal again
अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को काफी देखा जा रहा है। ऐेसे में फैंस की उत्सुकता को बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी रिलीज कर दिया है।
गोलमाल
- फोटो : SELF
हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार को रिलीज हुए इस टाइटल ट्रैक को 12 घंटे से भी कम समय में 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
गोलमाल अगेन
इसे कुमार ने लिखा है और आवाज दी है ब्रिजेश शांडिल्य और अदिति सिंह शर्मा ने। गाने में अजय देवगन 'सिंघम' के स्टेप्स भी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'फूल और काटें' का बाइक वाला स्टंट भी दिखाया है, जिसमें वो दो बाइक्स पर खड़े होकर आते हैं। हालांकि इस गाने में वो कार के बीच खड़े होकर एंट्री ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
golmaal again
फिल्म की जबरदस्त हिट का अंदाजा तो फिल्म के टाइटल ट्रैक और ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स से ही लगाया जा सकता है। अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ अभी रिलीज भी नहीं हुई लेकिन इस फिल्म ने अभी से रिकॉर्ड बनाना शुरु कर दिया है। ट्रेलर को अब तक 15 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जोकि अपने आप में कमाल को बात हैं।
विज्ञापन
golmaal again
इससे ये साफ हो जाता है कि, दर्शक कितनी बेताबी से ‘गोलमाल अगेन’ का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। वैसे भी अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी सुपरहिट फिल्मों की गारंटी होती है। इन दोनों में अभी तक साथ मिलकर जितनी भी फिल्में की हैं सुपरहिट साबित हुई हैं। तो भला 'गोलमाल अगेन' अपना कमाल कैसे ना दिखाए।