{"_id":"5a535d224f1c1b1c198b5849","slug":"ajay-devgn-is-all-set-for-his-next-upcoming-movie-total-dhamaal-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'गोलमाल..' की बंपर कमाई के बाद अब 'टोटल धमाल' को तैयार हुए अजय, ये ट्वीट देख लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'गोलमाल..' की बंपर कमाई के बाद अब 'टोटल धमाल' को तैयार हुए अजय, ये ट्वीट देख लीजिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 07:46 AM IST
विज्ञापन
फिल्म 'गोलमाल' की सफलता का स्वाद चखने वाले अजय देवगन एक बार फिर अपनी बिंदास कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हो चुके हैं। बता दें कि जल्द ही अजय अपनी अगली फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस को दी।
Trending Videos
अजय देवगन ने बताया कि वो इसी मंगलवार से अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग शुरू करेंगे। अजय ने ट्वीट कर लिखा, 'कल से शुरू करेंगे 'टोटल धमाल'!'। बता दें कि फिल्म को लेकर फॉक्स स्टार हिंदी के आधिकारिक पेज से भी एक ट्वीट किया गया है।
Kal se karenge Total Dhamaal! https://t.co/LynRzclFw0
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 8, 2018
फॉक्स स्टार के इस ट्वीट में लिखा गया है कि, पेश है और अधिक हंसी और ज्यादा पागलपन। आपको गुदगुदाने वाली कॉमेडी की अगली डोज देने के लिए 'टोटल धमाल' अजय देवगन फिल्म्स के साथ हमारी अगली परियोजना है।
PRESENTING…more laughter & more madness...💥#TotalDhamaal is our latest collaboration with Ajay Devgn FFilms to give you your next dose of rib-tickling comedy. Directed by @Indra_kumar_9 this laugh riot is set to release on December 7! @ajaydevgn @AbTotalDhamaal @adf_productions
— Fox Star Hindi (@foxstarhindi) January 8, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
खबरों की मानें तो इंद्र कुमार के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 7 दिसंबर (2018) को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी। इंद्र कुमार के साथ इस फिल्म को अशोक ठाकरिया और अजय एकसाथ मिलकर बना रहे हैं। फिल्म में रीतेश देशमुख, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।