कोरोना वायरस के कहर के चलते इन दिनों फिल्मी स्टार्स शूटिंग छोड़कर अपना समय घर पर बिताना ठीक समझ रहे हैं। न किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है और न ही किसी सीरियल की। तो ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर स्टार्स के पुराने वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है ऐश्वर्या राय बच्चन का, जिसमें वो बता रही हैं कि पति अभिषेक बच्चन से झगड़ा होने पर पहले माफी कौन मांगता है।
VIDEO: पति अभिषेक बच्चन से झगड़ा होने पर कौन पहले मांगता है माफी, ऐश्वर्या ने दिया ये जवाब
दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो द कपिल शर्मा शो का है। उस वक्त ऐश्वर्या अपनी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इस कॉमेडी शो पर पहुंची थीं। उस दौरान कपिल ने उनसे खूब मस्ती की थी और कई मजेदार सवाल भी पूछे थे।
वायरल वीडियो में कपिल शर्मा, ऐश्वर्या से पूछते हैं, अगर उनके और अभिषेक बच्चन के बीच झगड़ा होता है तो कौन पहले सॉरी बोलता है? ऐश्वर्या के जवाब देने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू बोलते हैं कि ये कोई पूछने वाली बात है, वही बोलते होंगे।
लेकिन यहां ऐश्वर्या का जवाब सुनकर सब चौंक जाते हैं। ऐश्वर्या कहती हैं, 'हम ही बोलते हैं जी, जल्दी बोल लेते हैं और खत्म कर लेते हैं बात को।' इस पर कपिल शर्मा कहते हैं, 'आप ही बोल देती हैं? इतनी खूबसूरत बीवी और वो भी सॉरी बोले... ये तो खुदा का कहर है।'
A post shared by Bollyworld (@ibollyworld) on
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। ये फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। करीब दो साल से ऐश्वर्या फिल्मों से दूर हैं।
रश्मि देसाई ने नोरा फतेही के गाने पर जमकर हिलाई 'कमरिया', फैंस बोले- 'कमाल कर दिया'