फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में जिस एक्ट्रेस का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो हैं ऐश्वर्या राय। फैंस उनके डिफरेंट लुक्स और ड्रेस देखना चाहते हैं। बीती रात ऐश्वर्या को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वो बेटी आराध्या के साथ कान के लिए रवाना हुईं।
2 of 5
shah rukh khan, aishwarya rai, sanjay leela bhansali
- फोटो : file photo
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या पहली बार साल 2002 में कान फिल्म फेस्टिवल पहुंची थीं। वो अपनी फिल्म देवदास के प्रमोशन के लिए कान गई थीं और तब से हर साल उनका कान में जाने का सिलसिला जारी है। उस वक्त ऐश्वर्या के साथ देवदास में उनके को-स्टार शाहरुख खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी साथ में थे।
3 of 5
aishwarya rai, shah rukh khan
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या ने अपने लुक से विदेशी प्रशंसकों को मोहित कर दिया था। ट्रेडिनशल लुक में पहुंचीं ऐश्वर्या ने पीली साड़ी कैरी की। साथ ही हैवी गोल्ड ज्वैलरी में वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इसके अगले साल यानी 2003 में वो पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल के जूरी में शामिल हुईं।
4 of 5
aishwarya rai
- फोटो : file photo
ऐश्वर्या इंटरनेशनल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट लॉरियल को प्रमोट करती हैं। लॉरियल पिछले कई सालों से कान का ब्यूटी पार्टनर है। भारत से ऐश्वर्या राय लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर है। इसी वजह से ऐश्वर्या को कान में ब्रांड लॉरियल की तरफ से इनवाइट किया जाता है, ताकि वो वहां आकर लॉरियल के ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रचार कर सकें।
5 of 5
aishwarya rai
- फोटो : file photo
कान फिल्म फेस्टिवल मैनेजमेंट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय 19 मई को रेड कार्पेट पर चल सकती हैं। सोनम कपूर 20 और 21 मई को अपने स्टाइल का जादू बिखेरती नजर आएंगी। बता दें, ऐश्वर्या ही नहीं दीपिका और सोनम भी लॉरियल को प्रेजेंट करती हैं।