पिछले दिनों ही ऐश्वर्या राय बच्चन अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आ गईं । कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स बन गए हैं । हाल ही में ऐश ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है ।
इस तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन को पहचानना है बेहद मुश्किल, दूसरी स्लाइड में मिलेगा हिंट
इस तस्वीर में ऐश उतनी ही बड़ी हैं जितनी इस वक्त उनकी बेटी आराध्या है । फोटो में ऐश के साथ उनकी टीचर और स्कूलमेट्स भी नजर आ रहे हैं । इस तस्वीर को देख लग रहा है कि आराध्या बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं ।
💖Grade 1...the same age as Aaradhya 😍💖
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
तस्वीर में ऐश को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है लेकिन अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको नजर आएंगी । हाल ही में ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ कांस पहुंची थीं ।
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
पिछले दो साल से वो आराध्या को कांस लेकर जा रही हैं । अपने साथ-साथ ऐश कांस के लिए बेटी की भी ड्रेस डिजाइन करवाती हैं । इस बार कांस के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या के पर्पल गाउन की खूब तारीफ हुई ।
ऐश्वर्या की नीले-जामुनी रंग की तीन मीटर लंबी इस ड्रेस को बनाने में 3000 घंटे लगे थे । सोशल मीडिया पर उनकी तुलना ग्रीक गॉडेस से की जा रही थी । उनकी यह ड्रेस तितली से प्रेरित है। इस ड्रेस पर रेशम के धागों से कढ़ाई की गई है।
