दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को डेढ़ महीना हो गया है। शादी होते ही यह दोनों स्टार काम पर लौट आए हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण ने हाल में एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में दीपिका ने मां बनने को लेकर अपनी राय साझा की। साथ ही दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनका प्रेग्नेंसी प्लान क्या है?
2 of 6
deepika ranveer wedding
- फोटो : instagram
दीपिका से पूछा गया कि समाज में शादी के बाद महिलाओं की प्रेग्नेंसी को लेकर जो धारणा बनी हुई है उसे आप कैसे हैंडल करेंगी? इस पर दीपिका ने कहा - 'मुझे नहीं लगता है कि कुछ हैंडल करने की जरूरत है। लोगों की नजरें जब आप पर रहती है तो उस वक्त आपको हर तरह की अफवाहों को झेलना पड़ता है।'
3 of 6
Deepika Ranveer
- फोटो : amar ujala
दीपिका ने आगे कहा - 'कभी-कभी लोग अनुमान लगा लेते हैं और वह सही साबित हो जाता है और कभी गलत। हमारी इंडस्ट्री में यह सब बातें बहुत ही आम हैं। इस वजह से हैंडल करने जैसा कुछ नहीं है। जब होना होगा तो होगा ही। शादी के बाद मां बनने का दायित्व हमारे समाज में तेजी से बढ़ता है। ऐसा कई सारी महिलाओं से सुना है।'
4 of 6
ranveer deepika
- फोटो : File Photo
दीपिका पादुकोण से पहले हाल ही में रणवीर सिंह से भी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछा गया था। यह वाकया उस वक्त हुआ जब सिंबा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर रिलीज के लिए मेकर्स ने एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। इस दौरान एक महिला पत्रकार ने रणवीर से पूछा, 'आपने कुछ दिन पहले कहा था कि मुझे पता था दीपिका 6 महीने में मेरे बच्चों की मां बनेगी। यह कहने के पीछे आपका क्या मतलब था।'
5 of 6
deepika, ranveer
- फोटो : amar ujala
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रणवीर ने कहा - 'मैं उससे 2012 में मिला था और मुझे पता था कि अगले 6 महीने में वह मां बनने वाली है।' रणवीर के इस जवाब पर रोहित शेट्टी सहित सारा भी हंस पड़ी थीं। आपको बता दें, शादी से पहले दीपवीर ने 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इस बीच दीपिका का फिल्मफेयर को दिया इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में दीपिका ने कई खुलासे किए।