{"_id":"5a9672504f1c1baa1b8b9ea5","slug":"after-sridevi-death-sanjay-kapoor-shared-siddhivayank-and-his-photo-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के निधन के बाद संजय कपूर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों ने किए भद्दे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के निधन के बाद संजय कपूर ने शेयर की ऐसी तस्वीर, लोगों ने किए भद्दे कमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 28 Feb 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी के निधन पर पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर दुबई से भारत लाया गया। श्रीदेवी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए इंडस्ट्री के कई दिग्गज पहुंचे।
ऐसे में बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने अपनी भाभी यानि श्रीदेवी के निधन पर सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। इसके बार संजय ट्रोल हो गए हैं। पता हो कि श्रीदेवी का निधन शनिवार रात को हुआ था। तब से लेकर अब तक संजय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। संजय ने अपने पहले पोस्ट में भगवान सिद्धिविनायक की तस्वीरे शेयर की थी। वहीं दूसरी पोस्ट में उन्होंने अपनी तस्वीरे शेयर की है।
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
संजय कपूर ने अपनी फोटो शेयर करते हुए ‘शादी हैंगओवर’ कैप्शन भी दिया। उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने उन्हें गाली तक दे डाली। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो संजय को यह तक लिख दिया कि 'थोड़ा तो कंट्रोल कर लो सर जी, अभी तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर भी नहीं मिल पाया और आपको यह सब करने की फुर्सत मिल रही है।'
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि श्रीदेवी की मौत भांजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने के 4 दिन बाद रहस्यमयी हालत में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक,श्रीदेवी की होटल के बाथटब में डूबने से मौत हुई है।