ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीफए 2' फेम अभिनेता यश की अगली फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वे जल्द ही इसके नाम का एलान करंगे। बता दें कि फिलहाल इस फिल्म को 'यश 19' कहा जा रहा है। अभिनेता इसी महीने आठ तारीख को इस फिल्म के नाम से पर्दा उठाएंगे। ये फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस की साझेदारी से बनेगी।
KGF 2 Star Yash: 'केजीएफ 2' के बाद फिर महफिल लूटने आ रहे यश, इस तारीख को करेंगे अगली फिल्म के नाम का एलान
'केजीएफ: चैप्टर 2' की सफलता के बाद से यश ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चुप्पी साध रखी है। जल्दबाजी में किसी फिल्म का एलान करने की बजाय उन्होंने क्वालिटी वर्क का चुनाव किया है। अभिनेता अब आठ दिसंबर 2023 को अपने अगले प्रोजेक्ट का एलान करेंगे। अब तक उनके प्रोजेक्ट को 'यश 19' कहा जा रहा था। बता दें कि जब से अभिनेता की अगली फिल्म के नाम से जुड़ी जानकारी सामने आई है, तब से सोशल मीडिया पर टैशटैग #Yash19 ट्रेंड कर रहा है।
Animal: एनिमल देखने के बाद संदीप वांगा के पैर छूना चाहते हैं राम गोपाल वर्मा, रणबीर के बोल्ड सीन देख हुए गदगद
केजीएफ और केजीएफ 2 के बाद यश पसंदीदा पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। सालभर से फैंस अभिनेता की अगली फिल्म से जुड़ी जानकारी पाने के लिए बेकरार हैं। लेकिन, 'केजीएफ 2' के बाद से यश चुप हैं। हालांकि, आज उनकी अगली फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों और अभिनेता के फैंस दोनों का उत्साह बढ़ा दिया है।
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने एकेडमी म्यूजियम गाला में बिखेरा जलवा, ये दिग्गज हस्तियां भी रहीं मौजूद
यश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इसमें प्रश्नवाचक चिह्न लगा है और इसके साथ लिखा है, 'आठ दिसंबर को टाइटल का एलान होगा'। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा है, 'समय आ गया है! आठ दिसंबर को सवेरे 9.55 मिनट पर। बने रहिए हमारे साथ।' बता दें कि यह फिल्म केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनेगी।
View this post on Instagram
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की झड़ी लग गई है। एक यूजर ने लिखा, 'दिसंबर काफी शानदार होने वाला है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक और 1000 करोड़ वाली मूवी आने वाली है'। एक यूजर ने लिखा, 'पूरा देश इंतजार कर रहा है। रॉकी भाई आपको सलाम।' अभिनेता के फैन ने लिखा, 'अच्छी चीजों में वक्त लगता है और ऐसी ही शानदार चीज का एलान आठ दिसंबर को होने वाला है'।
Zakir Hussain Interview: मैं उस्ताद जाकिर हुसैन नहीं सिर्फ जाकिर बोल रहा हूं, पढ़िए ‘सरकार’ के रशीद का सफरनामा