बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी का फिल्मी करियर बेशक फ्लॉप रहा हो लेकिन आफताब पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। आफताब ने 38 की उम्र में पत्नी निन दुसांज से ही दोबारा शादी की थी। 5 जून को दोनों ने शादी की पांचवी सालगिरह मनाई थी। आज आफताब का 40वां जन्मदिन है, इस मौके पर आज हम उनकी रॉयल वेडिंग की एल्बम आपको दिखा रहे हैं।
2 of 5
Aftab Shivdasani and Nin Dusanj Wedding
- फोटो : instagram
आफताब ने अपनी और निन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वैसे तो आफताब और निन दुसांज ने साल 2014 में शादी की थी लेकिन आफताब ने अपनी ही पत्नी से दूसरी बार साल 2017 में शादी रचाई थी। वह भी पूरे धूमधाम से और रॉयल अंदाज में।
3 of 5
Aftab Shivdasani and Nin Dusanj Wedding
- फोटो : Twitter
दोनों ने एक- दूसरे को लगभग 2 साल तक डेट किया इसके बाद साल 2014 में दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि निन दुसांझ ब्रिटिश- इंडियन हैं। निन कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांझ की बहन हैं।
4 of 5
Aftab Shivdasani and Nin Dusanj Wedding
- फोटो : instagram
बता दें साल 1999 में आफताब शिवदासानी ने महज 19 साल की उम्र में रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'मस्त' से डेब्यू किया था। इसमें उनके अपोजिट उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म सुपरहिट रही थी, जिसके बाद उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू और मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर जैसे कई अवॉर्ड मिले। हालांकि इसके बाद आफताब का करियर कुछ खास नहीं चला। उन्हें साइड रोल ही मिले।
5 of 5
Aftab Shivdasani and Nin Dusanj Wedding
- फोटो : instagram
आफताब की फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप होने लगीं तो उन्होंने एडल्ट कॉमेडी फिल्मों का सहारा लिया। भले ही आफताब का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा लेकिन प्रोडक्शन हाउस और दूसरे इवेंट्स के जरिए वो सालाना अच्छी खासी रकम कमा लेते हैं।