सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की जोड़ी 'रेस 3' में लीड रोल में होगी, तो आदित्य पंचोली खतरनाक माफिया के रोल में इस फिल्म से जुड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक आदित्य का रोल 'रेस 2' के स्टाइलिश डॉन से बेहद अलग होगा। जानें, 'रेस 3' से जुड़ी और भी खबरों के बारे में...
आदित्य पंचोली 'रेस 3' में बेहद खतरनाक विलैन के तौर पर दिखेंगे। उन्होंने अपनी बॉडी कैरेक्टर के हिसाब से ढालनी भी शुरू कर दी है, और वो अब 'नो स्मोकिंग जोन' में आकर 'योगा' भी शुरू कर चुके हैं। आगे जानें, क्या होगी खासियत...
आदित्य पंचोली से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रेमो डिसूजा की इस फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी हैं। उन्होंने ही आदित्य से इस रोल के लिए कहा है। आगे जानें, आखिरी बार किस फिल्म के लिए सलमान खान-आदित्य पंचोली ने मिलाया था हाथ...
आदित्य पंचोली वैसे तो सलमान खान के पुराने दोस्तों में से रहे हैं। सलमान खान ने ही आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को तमाम विवादों के बीच भी बॉलीवुड में ब्रेक दिया। यही नहीं, सलमान और आदित्य ने साथ मिलकर एक्टिंग की दूसरी पारी भी शुरू की। जानें, कैसे...
सलमान खान की फिल्में दनादन फ्लॉप हो रही थी, तो आदित्य पंचोली का भी सिक्का डूब रहा था। ऐसे में सलमान खान और आदित्य पंचोली बॉडीगार्ड में साथ नजर आए। इसमें आदित्य बेहद खूंखार रोल में दिखे।