संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भारी विरोध के बाद रिलीज हो गई। करणी सेना और तमाम राजपूत संगठन इस फिल्म के विरोध में हैं। विरोध के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में जहां दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की जमकर तारीफ हो रही है।
फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की पत्नी का किरदार निभा रही अदिति राव हैदरी ने भी फिल्म में खुद को साबित किया है। उन्होंने मेहरुनिशा के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म देखने के बाद अभिनेत्री रेखा ने अदिति राव हैदरी को फोन पर बधाई दी।
अदिति ने बताया कि, रेखा जी ने मुझे फोन किया था मैं आपको सारी बात नहीं बताऊँगी लेकिन उन्होंने बस इतना कहा कि मैं दिल से दुआ करती हूं तुम्हारे लिए…तुम अंदर से जैसी हो वैसी ही बाहर से भी नजर आती हो। मैं आपको नहीं बता पाऊँगी कि उन्होंने किस अंदाज में ये कहा था। उनकी तारीफ मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि तुम जो हो अपने माता पिता की वजह से हो। मुझे लगता है कि अभी तक इस कदर किसी ने भी मेरी तारीफ नहीं की थी।
बात दें फिल्म में खिलजी के किरदार में नजर आ रहे रणवीर सिंह की पत्नी के किरदार में एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अभिनय किया है। अदिति राव हैदरी को स्क्रीन पर खुद को साबित करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। अदिति सपोर्टिंग सीन में ही दिखाई दी हैं, लेकिन जब भी वो स्क्रीन पर आईं तो उनकी खूबसूरती ने सबको हैरान जरूर किया एक सीन में अदिति यानी मेहरूनिशां रानी पद्मावती की तारीफ करती हैं।