साल 1993 में आई
सुपरस्टार गोविंदा की फिल्म
'आंखें' का 'ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता...' गाना आपने सुना ही होगा। इस गाने में एक्ट्रेस रितु शिवपुरी और गोविंदा की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड जगत से दूर हो चुकीं रितु अब कैसी दिखती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि गोविंदा की यह हीरोइन अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगी हैं। रितु बॉलीवुड में अपनी ज्यादा बड़ी जगह नहीं बना सकीं लेकिन गोविंदा के साथ उनका यह गाना काफी फेमस हुआ था। रितु के माता-पिता भी फिल्मों के जाने-माने एक्टर थे।
उनके पिता ओम शिवपुरी ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन का रोल किया है। वहीं उनकी मां सुधा शिवपुरी फिल्मों में मां, दादी और नानी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड से गहरा संबंध और जाना-माना चेहरा होने के नाते भी रितु केवल 15 फिल्मों में ही नजर आ पाई थीं।
रितु की आखिरी फिल्म 2006 में आई थी जिसका नाम 'एक जिंद और एक जान' था। फिल्मों के अलावा वह अनिल कपूर स्टारर सीरियल '24' के सीजन 2 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने 'इस प्यार को मैं क्या नाम दूं' सीरियल में भी काम किया है। फिलहाल रितु ने मुंबई के जाने-माने न्यूट्रीशनिस्ट विजय वेंकेट के बेटे हरी वेंकेट से शादी की है। उनके तीन बच्चे भी हैं।