{"_id":"5d6372d28ebc3e93b532a28b","slug":"actress-ileana-dcruz-breakup-with-her-boyfriend-andrew-kneebone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलियाना डिक्रूज का ब्वॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया से डिलीट की सारी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलियाना डिक्रूज का ब्वॉयफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? सोशल मीडिया से डिलीट की सारी तस्वीरें
फिल्म 'बर्फी' की एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आ गई हैं । वह पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही हैं। कुछ दिन पहले दोनों की शादी की खबर आई थी । साथ ही ये भी कहा गया था कि इलियाना प्रेग्नेंट हैं ।
2 of 5
ileana dcruz
- फोटो : social media
अब खबर है कि इलियाना और एंड्रयू का रिश्ता टूट गया है । इलियाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और एंड्रयू के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं । लेकिन अब इलियाना के अकाउंट पर एंड्रयू की एक भी तस्वीर नहीं है । उन्होंने सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं ।
3 of 5
ileana dcruz
- फोटो : social media
वेबसाइट Spotboye की रिपोर्ट के अनुसार, इस कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ और दोनों में से कोई भी सुलह करने के लिए तैयार नहीं है। इलियाना ने कभी अपने रिलेशन को ऑफीशियल नहीं किया । उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए एंड्रयू को 'Hubby' लिखा था।
ऐसे में ये कयास लगाए जाने लगे थे कि दोनों ने शादी कर ली है। पिछले साल इलियाना की प्रेग्नेंसी की खबरें भी आई थीं । इसे बाद में अफवाह बताया गया । एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नहीं चाहती हैं कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर गॉसिप हो। साथ ही प्रेग्नेंसी की खबर को लेकर भी एक पोस्ट किया था ।
उन्होंने एक पोस्ट में लिखा था, 'अच्छी बातों को सुनो और बुरी बातों को इग्नोर करो।' बता दें कि इलियाना आखिरी बार अजय देवगन के साथ 'रेड' फिल्म में नजर आई थीं। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' में भी दिखाई दी थीं। उनकी अगली फिल्म 'पागलपंती' है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।