हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ एक बार फिर से फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में पर्दा साझा करने के लिए तैयार हैं। फिल्म शुभ मंगल सावधान में दमदार प्रदर्शन करने के बाद, भूमि इस फिल्म में भी अपना सहयोग जारी रखेंगी। इस फिल्म में भूमि सिर्फ एक मेहमान के तौर पर नजर आएंगी लेकिन यह उनकी पहली फिल्म से बिल्कुल अलग होगा।
2 of 5
शुभ मंगल ज्यादा सावधान
- फोटो : Social Media
फिल्म में भूमि का किरदार गढ़ने के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्माता आनंद एल राय ने कहा, 'भूमि पेडनेकर शुभ मंगल सावधान परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के बारे में हम बिना भूमि के सोच भी नहीं सकते। इस फिल्म में उनकी बहुत ही खास भूमिका होगी। हम खुश हैं कि उन्हें हम इस फिल्म में फिर से फिल्मा रहे हैं।'
3 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के दूसरे निर्माता भूषण कुमार ने कहा, 'हम भूमि को फिल्म में एक विशेष मेहमान के रूप में कलाकारों के साथ शामिल करने पर बहुत खुश हैं। भूमि का जुड़ाव कहानी की गुणवत्ता को और बढ़ाता है। वह एक अद्भुत अभिनेत्री हैं, और मुझे खुशी है कि वह हमारी इस फिल्म का भी हिस्सा हैं।' इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर अपने हिस्से की शूटिंग दो दिन के लिए बनारस में शूट करेंगी।
एक परिवारिक मनोरंजक फिल्म होने के नाते, यह फिल्म प्यार, रिश्तों और समलैंगिकता से जुड़ी भावनाओं को उजागर करेगी। फिल्म में नीना गुप्ता, गजराज राव, जीतेन्द्र कुमार और मानवी गगरू ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।
बता दें कि वर्ष 2017 में आई आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की इसी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म शुभ मंगल सावधान ने अपने अनोखे विषय को लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं।