Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण कलेक्शन: 11वें दिन 700 करोड़ पार हुई फिल्म की कमाई, वर्ल्डवाइड यश की 'केजीएफ- चैप्टर 2' को चटाई धूल

Sun, 15 Nov 2026 08:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Nov 2026 08:09 PM IST
सार

  • फिल्म 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी शुरुआत रही, जो अब भी जारी है।
  • दूसरे वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया है।
  • शुरुआत से ही इस फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है।

विज्ञापन
Ramayana box office collection day 11 break the kgf chapter 2 record on worldwide
'रामायण' - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की अदाकारी से सजी फिल्म 'रामायण' की रिलीज का आज 11वं दिन है। बॉक्स ऑफिस पर इतने दिन गुजर जाने के बावजूद यह फिल्म अब भी कमाई कर रही है। फिल्म की कमाई घट गई थी मगर वीकएंड पर इसके कलेक्शन में फिर उछाल आया है। 11वें दिन इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड तोड़ा है। जानिए रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है।
Trending Videos
Ramayana box office collection day 11 break the kgf chapter 2 record on worldwide
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला
1वें दिन कितनी हुई 'रामायण' की कमाई?
  • फिल्म 'रामायण' की बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी शुरुआत रही।
  • पहले दिन इसने 64.85 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। 
  • कल यानी दूसरे शुक्रवार को इसने 72.90 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • आज यानी 11वें दिन इसने खबर लिखे जाने तक 62.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसी के साथ 11 दिनों में फिल्म का टोटल कलेक्शन 748.15 करोड़ रुपये हो चुका है।
Ramayana box office collection day 11 break the kgf chapter 2 record on worldwide
रामायण - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'केजीएफ: चैप्टर 2' का रिकॉर्ड
ऐसा नहीं है कि फिल्म 'रामायण' सिर्फ भारत में ही अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने 1228 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। इस तरह से इस फिल्म ने यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' (1200 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को पीछे छोड़ा है। अब इस फिल्म की निगाहें 'आरआरआर' (1300 करोड़) के कलेक्शन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana box office collection day 11 break the kgf chapter 2 record on worldwide
'रामायण' - फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
किस भाषा ने की सबसे ज्यादा कमाई?
  • 11वें दिन पूरे देश में 'रामायण' के 18516 शोज दिखाए जा रहे हैं। 
  • हिंदी भाषा में फिल्म ने 45.91 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • कन्नड़ भाषा में 5.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • तमिल भाषा में इसने 3.96 करोड़ रुपये और तेलुगु में 3.77 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • शुरू से ही फिल्म की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है।
विज्ञापन
Ramayana box office collection day 11 break the kgf chapter 2 record on worldwide
रामायण - फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
कौन है रामायण का निर्देशक?
'रामायण' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा रवि दुबे, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार हैं। अनुपम खेर ने जटायु के किरदार के लिए आवाज दी है। 'रामायण' का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG के बैनर तले हुआ है। इसके निर्माता नमित मल्होत्रा हैं। वहीं इसके निर्देशक नितेश तिवारी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed