फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   On Baahubali 2 Completing 1000 Crores, Prabhas & Anushka Shetty Write Heartfelt Letter To Fans

फिल्म के 1000 करोड़ कमाने पर बोले 'बाहुबली' और 'देवसेना'

Sun, 07 May 2017 01:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 07 May 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
On Baahubali 2 Completing 1000 Crores, Prabhas & Anushka Shetty Write Heartfelt Letter To Fans
प्रभास
'बाहुबली 2' के दुनिया भर में 1000 करोड़ कमा लेने के बाद फिल्म की पूरी टीम बेहद खुश है। ये वर्ल्डवाइड हजार करोड़ कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इस खुशी के मौके पर 'बाहुबली' यानि प्रभास ने फेसबुक पर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन


प्रभास ने लिखा, 'मुझे इतना प्यार देने के लिए सभी फैंस का शुक्रिया। मैंने पूरी कोशिश की है कि आप सभी की उम्मीदों पर खरा उतर पाऊं। मुझ पर यकीन करने के लिए फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली सर का भी शुक्रिया। 'बाहुबली' जैसा किरदार जीवन में सिर्फ एक बार मिलता है।' प्रभास ने इस फिल्म को अपनी जिंदगी के पांच साल दिए हैं ऐसे में ये फिल्म उनके लिए काफी स्पेशल है। दोनों पार्ट्स में उनकी एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'देवसेना' ने भी कहा शुक्रिया

On Baahubali 2 Completing 1000 Crores, Prabhas & Anushka Shetty Write Heartfelt Letter To Fans
अनुष्का शेट्टी
फिल्म में 'देवसेना' का दमदार किरदार निभाने वाली अनुष्का शेट्टी ने भी फिल्म के हजार करोड़ कमाने पर अपने फैंस को थैंक्यू कहा है। उन्होंने लिखा, 'बाहुबली में देवसेना के किरदार को इतना पसंद करने के लिए सभी का शुक्रिया। ये जिंदगी भर याद रहेगा। राजामौली सर को थैंक्स।'



'बाहुबली 2' ने भारत में 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई की वहीं विदेश की बात की जाए तो फिल्म ने 200 करोड़ की कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed