Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Aditya Dhar reportedly plans historical epic Ranveer as Chanakya and Yash as Chandragupta

आदित्य धर: क्या 'धुरंधर' स्टार संग फिर काम करेंगे निर्देशक? चाणक्य के रूप में रणवीर तो इस रोल में होंगे यश

Sun, 15 Nov 2026 07:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 15 Nov 2026 07:21 PM IST
सार

  • खबरें हैं कि रणवीर सिंह और आदित्य धर एक बार फिर एक फिल्म पर एक साथ काम कर सकते हैं।
  • इससे पहले दोनों ने 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सुपरहिट फिल्में दी हैं।
  • बताया जाता है कि नए प्रोजेक्ट में साउथ के भी कुल कलाकार जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Dhurandhar Aditya Dhar reportedly plans historical epic Ranveer as Chanakya and Yash as Chandragupta
रणवीर सिंह, यश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता आदित्य धर मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी के साथ लगातार ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिकाओं में रणवीर सिंह और यश नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, न तो निर्देशक और न ही अभिनेताओं ने इस तरह की खबरों की पुष्टि की है।
Trending Videos

Dhurandhar Aditya Dhar reportedly plans historical epic Ranveer as Chanakya and Yash as Chandragupta
आदित्य धर-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
फिर एक-साथ आ सकते हैं रणबीर-आदित्य
'धुरंधर' की सफलता के बाद आदित्य धर के अगले संभावित प्रोजेक्ट ने सबका ध्यान खींचा है। 'धुरंधर' ने दुनिया भर में 1354.84 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऐतिहासिक ड्रामा में चंद्रगुप्त मौर्य के जीवन और मौर्य साम्राज्य के उत्थान को दिखाया जाएगा। कहानी में चाणक्य के भी शामिल होने की उम्मीद है, जो एक राजनीतिक रणनीतिकार और सलाहकार थे। उन्होंने चंद्रगुप्त को सत्ता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar Aditya Dhar reportedly plans historical epic Ranveer as Chanakya and Yash as Chandragupta
रणवीर सिंह, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य ने की रणवीर से बात
वैरायटी इंडिया की एक पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि आदित्य धर चंद्रगुप्त मौर्य के शासनकाल पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने इस बारे में रणवीर सिंह से बातचीत भी की थी। 

ये कलाकार हो सकते हैं शामिल
खबरों के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के किरदार के लिए यश पर विचार किया जा रहा है, जबकि रणवीर सिंह चाणक्य की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, कास्टिंग से जुड़ी ये जानकारियां अभी कन्फर्म नहीं हैं।

कुछ अन्य रिपोर्ट्स में विजय सेतुपति और अक्षय खन्ना के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की संभावना जताई गई है। बताया जाता है कि जूनियर एनटीआर, फहाद फासिल और पृथ्वीराज सुकुमारन भी आदित्य धर की 'चंद्रगुप्त मौर्य' फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।
विज्ञापन

Dhurandhar Aditya Dhar reportedly plans historical epic Ranveer as Chanakya and Yash as Chandragupta
यश - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की कमाई
  • आदित्य धर के निर्देशन में 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' बनी थी।
  • 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई, वहीं 'धुरंधर 2' मार्च 2025 में रिलीज हुई थी।
  • दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 3,200 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed