फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमाल आर खान के स्टमक कैंसर से जुड़ी नई जानकारी आई सामने, जानें कब तक होंगे ठीक

Tue, 10 Apr 2018 02:32 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
Actor Kamaal Rashid Khan Press release about his health condition on twitter

अक्सर विवादों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले कमाल आर खान आजकल अपने स्टमक कैंसर की वजह से चर्चा में हैं। कमाल आर खान ने कैंसर से जुड़ी नई जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर अपने हेल्थ से जुड़ी एक प्रेस रीलिज जारी कर दी है। ये प्रेस रिलीज कॉपी KRKBOXOFFICE नाम के वेरिफाईड अकाउंट पर शेयर की है।

Actor Kamaal Rashid Khan Press release about his health condition on twitter

केआरके की ओर से जारी प्रेस रीलिज में कहा गया है कि, 'तीसरे हॉस्पिटल ने पूरी तरह सही और सौ फीसदी फाइनल रिपोर्ट दिया है। मैं कैंसर के पहले स्टेज में हूं, डॉक्टर के अनुसार में 6 महीने में पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा। इससे यह साबित हो गया कि जब तक 2-3 हॉस्पिटल में जांच न करा लें डॉक्टरों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। आप सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।'
 



 

Actor Kamaal Rashid Khan Press release about his health condition on twitter

गौरतलब है कि केआरके ने अपने ट्विटर पर इससे पहले एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए अपनी बीमारी का खुलासा किया था। कमाल ने लिखा था कि उन्हें पेट का कैंसर है जो तीसरे स्टेज पर है, साथ ही उन्होंने यह भी लिखा था कि उनके पास सिर्फ 1 से 2 साल का ही वक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Kamaal Rashid Khan Press release about his health condition on twitter

उस वक्त जारी प्रेस रिलीज में कमाल ने बीमारी के बारे में बताते हुए अपनी आखिरी इच्छा और ख्वाहिशें भी बताई थी। कमाल आर खान ने अपनी प्रेस रिलीज में अपनी दो ख्वाहिशों के बारे में बताते हुए लिखा था- ‘मैं एक निर्माता के तौर पर ए ग्रेड फिल्म बनाना चाहता था, दूसरा मैं अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करना चाहता था। अब मैं अपने परिवार के साथ ही वक्त गुजारूंगा। लव यू ऑल, चाहे आप मुझसे नफरत करें या प्यार करें।’

विज्ञापन
Actor Kamaal Rashid Khan Press release about his health condition on twitter

बता दें कि कमाल आर खान हमेशा विवादों में रहते हैं। कभी एक्ट्रेस पर विवादित टिप्पणियां करने की वजह से तो कभी मूवी रिव्यू की वजह से वो ट्रोल होते रहते हैं। आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के क्लाइमैक्स को रिवील करने की वजह से केआरके का ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड हो गया था। इससे पहले अजय देवगन की फिल्म शिवाय का खराब रिव्यू देने की वजह से भी उनका ट्विटर हैंडल सस्पेंड हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed