'कसौटी जिंदगी के 2' को मिली नई कोमोलिका
नई कोमोलिका का फर्स्ट लुक आया सामने, बच्चों संग मस्ती करते दिखे सलमान, पांच खबरें
वॉर में ऋतिक के लुक पर फिदा हुईं सुजैन खान
अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। दर्शक फिल्म में इन दोनों कलाकार के एक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर वॉर फिल्म से जुड़ा एक वीडिया साझा किया। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन खास बात ये है कि ऋतिक रोशन के इस वीडियो को देखने के बाद उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सुजैन खान ने ऋतिक रोशन के लुक पर कमेंट करते हुए लिखा- 'उफफफफफफफ...'
A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on
कुल्फी कुमार बाजे वाला में नहीं दिखेंगी आकृति शर्मा
छोटे पर्दे के मशहूर शो कुल्फी कुमार बाजे वाला के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो की मुख्य किरदार निभाने वाली बाल कलाकार आकृति शर्मा अब शो का किस्सा नहीं रहेंगी। सूत्रों की मानें तो अब शो के मुख्य किरदार यानी कुल्फी कुमार का नन्हा किरदार अब बड़ा हो जाएगा, जिसके चलते आकृति का किरदार खत्म हो जाएगा। बड़ी हुई कुल्फी कुमार को अभिनेत्री तुनिषा शर्मा निभाएंगी।
सलमान खान ने बच्चों के संग लगाए गोते
Paani k gote lagaye aapke Bhai ne kal, kaaafi cool baccho k saath! Dharti maa ka aadar sammaan hamesha sar aankhon pe... pic.twitter.com/2MUsbbHIbs
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद खास तस्वीर साझा की है। दरअसल, सलमान खान तस्वीर में छोटे बच्चों के साथ नहाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- पानी गोते लगाए आपके भाई ने कल, काफी कूल बच्चों के साथ ! धरती मां का आदर सम्मान...। सलमान खान की इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं फरहान
बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे फरहान अख्तर ने कहा है कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते हैं। उन्होंने ये बात 'द स्काई इज पिंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बोली। इसके अलावा फरहान अख्तर ने अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी बात की।