हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का 10 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। उमराव जान, इजाजत, घर और कलयुग जैसी फिल्मों से पहचान बना चुकीं रेखा को भारत की ग्रेटा गार्बो कहा जाता है। रेखा ने 1966 में दक्षिण भारतीय फिल्म 'रंगुला रत्नम' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उस फिल्म में वह बाल कलाकार थीं। रेखा का जीवन किस्सों और अटकलों से भरा पड़ा है। कभी लोगों ने उनके सिंदूर के पीछे का राज जानने की कोशिश की तो कभी सेक्रेटरी फरजाना के साथ संबंधों में दिलचस्पी दिखाई।
2 of 6
Rekha, Farzana
- फोटो : Social Media
रेखा के जन्मदिन पर आज हम आपको बताएंगे रेखा और उनकी सेक्रेटरी फरजाना के बारे में क्या-क्या लिखा गया और इसमें कितनी सच्चाई है। रेखा के साथ आपने अक्सर एक महिला को देखा होगा। ये महिला रेखा की परछाई मानी जाती हैं। इस महिला का नाम फरजाना हैं जो करीब 32 सालों से रेखा के साथ हैं। पत्रकार मोहनदीप ने अपनी किताब 'Eurekha' में फरजाना के बारे में कई खुलासे किए हैं।
3 of 6
Rekha, Farzana
- फोटो : Social Media
मोहनदीप ने अपनी किताब में रेखा की रहस्यमयी जिंदगी के बारे में लिखा है। किताब के मुताबिक रेखा के उनकी सेक्रेटरी फरजाना के साथ काफी करीबी संबंध हैं। बता दें कि फरजाना का पहनावा पुरुषों की तरह है। इतना ही नहीं रेखा के बेडरूम के बारे में भी इस किताब में कई बातें लिखी हैं। किताब के मुताबिक रेखा के बेडरूम में कोई नहीं जा सकता।
4 of 6
Rekha, Farzana
- फोटो : Social Media
वहीं फरजाना को यहां आने-जाने की पूरी छूट है। रेखा और फरजाना के रिश्ते पर मोहनदीप के अलावा पत्रकार मालविका संघवी ने कहा है- रेखा के लिए फरजाना एकदम परफेक्ट हैं। फरजाना रेखा की आंख, नाक, कान और सलाहकार, मददगार की भूमिका निभाती है। रेखा उनके बिना नहीं रह सकती। मैं एक बार रेखा और फरजाना के साथ कार में मुंबई के ट्रैफिक में थी। इस दौरान कार की खिड़की रेखा को परेशान करने लगी। तब फरजाना ने खिड़की बंद कर दी थी। यानी रेखा को किस चीज से परेशानी है ये बात फरजाना अच्छे से जानती हैं।"
इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बात की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता लेकिन रेखा के बारे में कब क्या कहा गया ये जरूर बताया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर रेखा अपनी सेक्रेटरी फरजाना को अपनी बहन मानती हैं। लेकिन बाहरी दुनिया दोनों के संबंधों पर आजतक केवल अटकलें ही लगाती रही है सच्चाई किसी को नहीं पता।
ये भी पढ़ें- Throwback: रेखा की इन बोल्ड तस्वीरों ने मचाई सनसनी, एक मैगजीन के लिए तो न्यूड होकर दिया था पोज