बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान बॉलीवुड से तो कोसों दूर हैं। लेकिन वो अक्सर लाइम लाइट में बनी रहती हैं। इरा अक्सर कुछ ना कुछ नया काम करने की कोशिश करती रहती हैं। जिसके बारे में वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी बताती रहती हैं। लेकिनइस बार उनका ये नया काम सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
2 of 5
ira khan
- फोटो : Instagram: @khan.ira
दरअसल इरा खान ने टैटू बनवाया है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इरा की टैटू बनवाने को लेकर कड़ी आलोचना करने लगे और उन्हें रूढ़िवादी धार्मिक अनुशासन की याद दिलाने लगे।
3 of 5
इरा खान
- फोटो : Instagram: @khan.ira
एक यूजर ने लिखा- आप मुस्लिम हो। आपको ये सब चीजें शोभा नहीं देती हैं। लोगों ने इरा के बारे में यहां तक लिख दिया कि, वह एक शुद्ध मुस्लिम नहीं है। यह काम इस्लाम में पाप है। वह एक मुसलमान के रूप में ऐसा कैसे कर सकती हैं।
4 of 5
इरा खान
- फोटो : Instagram: @khan.ira
हालांकि इरा अपनी निजी जिंदगी में क्या करती हैं इससे किसी यूजर्स को कई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। इरा ने भी इन कमेंट्स पर ध्यान नहीं दिया। बता दें कि इरा खान बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। इरा लाइम लाइट से वैसे तो काफी दूर रहती हां लेकिन पिता की पॉपुलैरिटी उन्हें इससे दूर रहने नहीं देतीं और वो अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइम लाइट में आ ही जाती हैं।

5 of 5
ira khan
- फोटो : Instagram: @khan.ira
इरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'बकेट लिस्ट आइटम नंबर 5 डन। मैंने अपना पहला टैटू बनाया। शुक्रिया नुपुर मुझ पर भरोसा करने के लिए और इसे संभव बनाने के लिए। बुरा नहीं है, है ना? मुझे लगता है कि अब मेरे पास एक ऑल्टरनेटिव करियर भी है।'