फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे मिला राधिका आप्टे को हॉलीवुड फिल्म का ये चर्चित रोल, फिल्म निर्माता ने सुनाई पूरी कहानी

Sat, 10 Oct 2020 02:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 10 Oct 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
A Call To Spy Producer Sarah Megan Thomas Says Radhika Apte Was Her First Choice For The Character
ए कॉल टू स्पाई, सारा मेगन थॉमस - फोटो : Instagram/Twitter: @sarahmeganthomas

अभिनेत्री राधिका आप्टे के अभिनय का डंका अब देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बजने लगा है। अपने करियर में उन्होंने कुछ किरदार ऐसे निभाए हैं जिसकी वजह से उन्हें विदेशी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। पिछले साल रिलीज हुई अंग्रेजी भाषा की फिल्म 'ए कॉल टू स्पाई' में राधिका ने नूर इनायत खान का किरदार निभाया है। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म की निर्माता सैरा मेगन थॉमस ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस किरदार को निभाने के लिए राधिका उनकी पहली पसंद थीं।

A Call To Spy Producer Sarah Megan Thomas Says Radhika Apte Was Her First Choice For The Character
राधिका आप्टे - फोटो : Twitter: @IFCCenter

अपनी फिल्म में राधिका को लेने की प्रक्रिया समझाते हुए सैरा ने कहा कि उन्होंने राधिका को हिंदी भाषा की फिल्म 'पार्चड' में देखा था। इस फिल्म में सैरा को राधिका का किरदार बहुत पसंद आया और उन्होंने अपनी फिल्म में नूर इनायत खान के किरदार के लिए राधिका को लेने की बात फिल्म की निर्देशक लिडिया डीन पिल्चर से की। लिडिया को भी सैरा की बात पसंद आई और उन्होंने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी होगी कि अगर राधिका इस फिल्म में काम करें और नूर का किरदार निभाएं। वही इस किरदार को खूबसूरती से अदा कर सकती हैं।

A Call To Spy Producer Sarah Megan Thomas Says Radhika Apte Was Her First Choice For The Character
सारा मेगन थॉमस - फोटो : Twitter: @sarahmeganthomas

राधिका इस किरदार के लिए सैरा की पहली पसंद थीं। उन्होंने जब लिडिया से इस बारे में बात की तो वह भी इसके लिए सहमत हुईं। तब इस बारे में राधिका से बात की गई और राधिका ने भी तुरंत हां कह दी। सैरा को लग रहा था कि अगर नूर इनायत खान का महत्वपूर्ण किरदार अगर कोई शानदार भारतीय अभिनेत्री ही निभाए तो इस किरदार में और भी ज्यादा वजन बढ़ जाएगा। राधिका की यह पहली अमेरिकी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Call To Spy Producer Sarah Megan Thomas Says Radhika Apte Was Her First Choice For The Character
राधिका आप्टे - फोटो : Twitter: @IFCCenter

सैरा का मानना है कि इसके साथ ही राधिका न सिर्फ भारत में, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी अभिनेत्री बन जाएंगी। राधिका आप्टे की यह फिल्म पिछले साल 21 जून को एडिनबर्ग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी है।

विज्ञापन
A Call To Spy Producer Sarah Megan Thomas Says Radhika Apte Was Her First Choice For The Character
राधिका आप्टे - फोटो : instagram/radhikaofficial

फिल्म में राधिका ने जिस नूर इनायत खान का किरदार निभाया है, दरअसल वह द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश सरकार की तरफ से एक जासूस का काम करती थीं। उन्हें इस दौरान एक खास मिशन का कार्यपालक घोषित किया गया था। नूर इनायत खान पहली महिला वायरलेस ऑपरेटर थीं जिसे यूनाइटेड किंगडम से फ्रांस भेजा गया। नूर का उद्देश्य फ्रांसीसी लोगों को द्वितीय विश्वयुद्ध में सीजफायर के लिए तैयार करना था।

पढ़ें: फिल्म निर्माता कंचन अधिकारी की मां का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed