टॉम क्रूज इन दिनों ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब टॉम का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह तेज रफ्तार ट्रेन पर चढ़कर स्टंट सीन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तेज रफ्तार ट्रेन पर चढ़कर स्टंट करते दिखे टॉम क्रूज Video, वायरल हुआ Mission Impossible 7 की शूटिंग का यह वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉम का यह अंदाज हर किसी को हैरान कर रहा है। एक्टर की खास बात यह है कि वह अपनी फिल्मों के स्टंट खुद ही करना पसंद करते हैं और इस वजह से कई बार वह घायल भी हो चुके हैं। सामने आए वीडियो में टॉम क्रूज अपने पूरे क्रू के साथ तेज रफ्तार से दौड़ती हुई रेलगाड़ी पर स्टंट कर रहे हैं और ये वीडियो बहुत ही कमाल का है। ट्रेन की छत पर टॉम के साथ निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वेरी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं।
If you are wondering where Christopher McQuarrie is... pic.twitter.com/BdMf2hgtOJ
प्रशंसकों का अंदाजा है कि यहां टॉम क्रूज का किरदार इथन हंट कोई करिश्माई स्टंट करता हुए दिखाई देगा। एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर लिखा है- इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है, क्रूज पहले भी ऐसे स्टंट के लिए अपनी जान का जोखिम उठा चुके हैं। अब ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का इंतजार नहीं होता। एक ने लिखा है- केवल क्रूज ही इस तरह के स्टंट आसानी से फिल्मा सकते हैं।
मार्च में हुए विश्वव्यापी लॉकडाउन से पहले इस फिल्म की शूटिंग वेनिस में चल रही थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग इटली की राजधानी रोम में शुरू होनी थी। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से इटली की हालत बहुत खराब हो गई। इस वजह से बंदी के दौरान सभी फिल्मों के साथ इस फिल्म की शूटिंग भी रोकनी पड़ी। अब दोबारा इस फिल्म की शूटिंग शुरू की गई है।