बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल करना कोई छोटा काम नहीं है और उन एक्टर्स के लिए ऐसा करना तो बड़ी चुनौती है जिनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है। फिर भी हिंदी सिनेमा में कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपने दम पर ही बॉलीवुड में नाम और पैसा दोनों कमाया और आज दर्शक उनके एक्टिंग से उन्हें जानते हैं..तो आइए बात करते हैं ऐसे 7 बॉलीवुड एक्टर्स की जो अपने दम पर करोड़पति बने...
2 of 8
kapil sharma with ginni chatrath
- फोटो : amar ujala
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की। कपिल शर्मा एक स्टेज कॉमेडियन से आज एक बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने एक्टर बनने के सफर तक के लिए बहुत मेहनत की। उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है फिर भी उन्होंने बॉलीवुड में अपना पैर जमाया। आज वह करोड़ों रुपये में खेलते हैं। उन्होंने फिल्म किस किससे प्यार करूं और फिरंगी में बतौर लीड एक्टर काम किया है।
3 of 8
sunil shetty
- फोटो : PTI
बॉलीवुड के दमदार एक्टर सुनील शेट्टी भी इस लिस्ट में आते हैं। फिल्म बलवान से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि उनके परिवार का फिल्मी दुनिया से कोई लेना देना नहीं था। उनके पिता रेस्टोरेंट में प्लेटें साफ किया करते थे। लेकिन सुनील शेट्टी को एक्टर बनने का शौक था और वह भी अपने पिता का साथ दिया करते थे। लेकिन आज सुनील शेट्टी करोड़ों से भी ज्यादा के मालिक हैं।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार भी किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक नहीं रखते थे लेकिन अपने हुनर से उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक थी और आज भी वह साल में 3 से 4 फिल्में कर मोटा पैसा कमाते हैं। अक्षय कुमार के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति उनकी मेहनत के दम पर ही है।
बॉलीवुड में जैकी दादा के नाम से मशहूर जैकी श्रॉफ की जिंदगी भी बहुत संघर्ष भरी रही थी। एक टाइम था जब उनके पास काम नहीं था लेकिन एक दिन सिगरेट कंपनी रेड एंड व्हाइट की एड के लिए उन्हें साइन किया गया। बस वहीं से जैकी की किस्मत चमक गई और वह आज भी फिल्मों में काम कर करोड़ों की कमाई करते हैं। इस रेस में अब उनके बेटे एक्टर टाइगर भी आ गए हैं।