ग्लैमर की दुनिया में स्टार्स अपने ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं, इसलिए वे आए दिन अपने कपड़ों को लेकर नये-नये एक्सपेरिमेंट भी करते नजर आते हैं। लेकिन इस चकाचौंध फिल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो कपड़ों पर ज्यादा पैसे नहीं उड़ाते हैं। आइए जानते हैं इन एक्टर्स के बारे में...
सनी देओल
2 of 7
बॉलीवुड, सनी देओल
- फोटो : SELF
इस कड़ी में पहला नाम सुपरहिट फिल्म घातक के एक्टर सनी देओल का आता है। सनी को रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करने का शौक नहीं है। वह सिर्फ आरामदायक ड्रेसिंग स्टाइल को ही पसंद करते हैं और बहुत सादगी भरा जीवन जीते हैं। यहां तक कि वह लाइमलाइट में भी आने से बचते रहते हैं।
अक्षय कुमार
वैसे देखा जाए तो अक्षय अपनी हर फिल्म में काफी स्टाइलिस्ट नजर आने लगे हैं लेकिन वह भी रियल लाइफ में ब्रांडेड कपडों को तव्वजों नहीं देते हैं। वह अकसर नॉर्मल लुक में रहना पसंद करते हैं। बता दें कि अक्षय वैसे भी टाइम के बहुत पाबंद हैं और देर रात तक काम करना भी पसंद नहीं करते हैं।
इमरान हाशमी
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी रील और रियल दोनों ही लाइफ में सादगी को पसंद करते हैं। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्हें रास्ते में जो भी कपड़ा पसंद आता है वह उसे खरीद लेते हैं चाहे वो कपड़ा कितना ही सस्ता क्यों ना हो। लेकिन इमरान कभी भी ब्रांडेड कपड़ों के पीछे नहीं भागते हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
5 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Self
बॉलीवुड में कामयाब होने के लिए संघर्ष कर रहे न्यूकमर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की हैंडसमनेस की कई लड़कियां दिवानी हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में झांका जाए तो उनमें एक ऐसा आम आदमी नजर आएगा जिसे सस्ते कपड़े खरीदने में कोई शर्म नहीं है। वह अकसर उन कपड़ों को शरीर पर डालते हैं जो उन्हें आराम देते हों फिर चाहे वो मंहगे हो या सस्ते।