फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable

किंग: रिलीज से पहले ही फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, जानें बजट, डायरेक्टर की फीस और OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी

Tue, 03 Nov 2026 04:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 03 Nov 2026 04:29 PM IST
सार

  • शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपने 61वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला गाना रिलीज किया था। 
  • इसके बाद से ही 'किंग' को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। 
  • इस फिल्म के जरिए शाहरुख तीन साल से ज्यादा समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable
शाहरुख खान की फिल्म किंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है और फैंस में शाहरुख की वापसी को लेकर काफी क्रेज है। जानिए फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई कर ली है। 
विज्ञापन


रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ रुपये
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 665 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डिस्ट्रीब्यूशन, ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए यह बड़ी रकम हासिल की है। हालांकि, फिल्म को मुनाफे का सौदा बनने के लिए दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


फिल्म की प्री-रिलीज कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स का है। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स फिल्म्स (Phars Films) ने 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी पर फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किसी भारतीय फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज मिनिमम गारंटी डील है। इससे पहले किसी भारतीय फिल्म की ऐसी डील 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी।
Trending Videos

Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable
ओटीटी - फोटो : अमर उजाला
इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे ओटीटी राइट्स
वहीं, भारत में फिल्म के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पेन मरुधर ने 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा फिल्म को नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से भी अच्छी रकम मिली है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं, सैटेलाइट राइट्स से 25 करोड़ और म्यूजिक राइट्स से 65 करोड़ रुपये मिले हैं।

Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable
किंग - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
नेटफ्लिक्स की डील में रखी गई है खास शर्त
फिल्म के ओटीटी राइट्स की डील में एक खास शर्त भी रखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के साथ हुई इस डील में थिएट्रिकल परफॉर्मेंस से जुड़ी शर्त शामिल है।

यानी सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है, इसके आधार पर ओटीटी राइट्स की अंतिम कीमत में बदलाव हो सकता है। अगर सामने आए सभी आंकड़े सही साबित होते हैं, तो फिल्म की कुल प्री-रिलीज कमाई 665 करोड़ रुपये हो जाती है।
 

Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable
शाहरुख खान की फिल्म किंग - फोटो : सोशल मीडिया
कितना है फिल्म का बजट? 
'किंग' की कमाई के साथ-साथ इसका बजट भी चर्चा में है। शुरुआत में फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाने का प्लान था, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका प्रोडक्शन बजट बढ़कर लगभग 400 करोड़ रुपये हो गया है। इस रकम में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फीस शामिल है, लेकिन शाहरुख खान की एक्टिंग फीस इसमें शामिल नहीं है।

अगर शाहरुख की अनुमानित फीस को भी जोड़ दिया जाए, तो फिल्म की कुल लागत करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा फिल्म के प्रमोशन और रिलीज पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। ऐसे में फिल्म का कुल खर्च और बढ़ जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद शाहरुख खान की 'किंग' बॉक्स ऑफिस पर कितने बड़े आंकड़े छू पाती है।

Shah Rukh Khan King Earns Rs 665 Crore Before Release Needs Rs 800 Crore Worldwide To Turn Profitable
किंग - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'किंग'?
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
  • दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। 
  • यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। 
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
  • फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- किंग: बॉक्स ऑफिस से पहले यूट्यूब पर शाहरुख का जलवा, फिल्म के गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 'जवान' को छोड़ा पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed