आशा भोसले की आवाज बॉलीवुड की उन आवाजों में से एक है जो हमेशा सदाबहार रही हैं। उन्होंने गानों पर कुछ ऐसा जादू चलाया है कि सुनने वालों को होश तक नहीं रहा। आज उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनके 10 सुपरहिट गाने जिन्होंने बॉलीवुड में धूम मचा दी।
आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार
पिया तू अब तो आजा- फिल्म कारवां (1971)
आशा भोसले का गाना और हेलन का डांस दोनों ने मिलकर पिया तू अब तो आजा गाने को बेहतरीन बना दिया था। यह गाना अब तक का सबसे हॉट गाना माना जाता है। इस गाने के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्लेबैक सिंगर के पुरस्कार के नवाजा गया था।
आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार
हंगामा हो गया- फिल्म अनहोनी 1973
आशा भोसले ने फिल्म अनहोनी में हंगामा हो गया वाला गाना गाया था। उनके इस गाने पर बिंदू ने जमकर डांस किया था। इस गाने में एक अलग सी एनर्जी नजर आती है।
आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार
दम मारो दम - फिल्म हरे राम हरे कृष्णा (1971)
आरडी बर्मन और आशा भौंसले की जोड़ी गाने के मामले में सबसे सुपरहिट रही है। दम मारो दम बॉलीवुड में उस समय का सबसे हिट पार्टी सॉन्ग था। इस गाने को आज भी लोग गुनगुनाते नजर आते हैं।
आशा भोसले के ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार
चुरा लिया है तुमने जो दिल को-फिल्म यादो की बारात (1973)
ये बॉलीवुड के उन रोमांटिक नंबर्स में से वो गाना है जो लोगों के दिलों को छू जाता है। आर डी बर्मन का संगीत और आशा भोसले की आवाज से सजा ये क्लासिकल नगमा जिंदगी रोमांटिक दिल की धड़कनों में प्यार का एहसास कराने वाला है।