भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी गानों की भी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गाना रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन गानों को आवाज देने वाली गायिका कौन हैं। भोजपुरी सिनेमा और गानों को सफल बनाने में प्लेबैक सिंगर का बड़ा योगदान होता है। आज हम आपको उन पांच गायिकाओं से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनके बिना भोजपुरी सिनेमा अधूरा है।
Bhojpuri: इन गायिकाओं के हाथों में है भोजपुरी सिनेमा जगत की कमान, गाने में लगाती हैं भोजपुरिया अंदाज का तड़का
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शारदा सिन्हा का है। जब भी भोजपुरी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ गायिकाओं का नाम लिया जाता है तो गायिका शारदा सिन्हा को सबसे पहले याद किया जाता है। भोजपुरी सिनेमा में कई गानों और गीतों को शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज दीं। शारदा सिन्हा को उनके सुपरहिट गानों के लिए पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। शारदा को सबसे ज्यादा उनके द्वारा गाए हुए छठ गीतों के लिए याद किया जाता है। आज भी छठ महापर्व पर करोड़ों लोग शारदा सिन्हा के छठ गीतों को सुनते हैं। छठ गीत 'पहले पहिल छठ मईया' शारदा के लोकप्रिय गीतों में से एक है। शारदा के छठ गीतों के बिना महापर्व अधूरा माना जाता है।
शिल्पी राज
इस लिस्ट में अगला नाम शिल्पी राज का आता है। शिल्पी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। शिल्पी द्वारा गाए हुए गाने तुरंत वायरल हो जाते हैं। भोजपुरी जगत की अभिनेत्रियां भी शिल्पी राज के गानों पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरना पसंद करती हैं। कई सुपरहिट गानों को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जिन्हें करोड़ों व्यूज मिले हैं।
अंतरा सिंह प्रियंका
अंतरा सिंह प्रियंका का भी नाम इस लिस्ट में शुमार है। अंतरा सिंह प्रियंका ने भी अपनी गायकी से भोजपुरी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बनाई है। अपने फिल्मी सफर में अंतरा सिंह ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। 'सोना के सिकड़रीया' अंतरा के टॉप गानों की लिस्ट में शामिल है।
इंदु सोनाली
भोजपुरी सिनेमा जगत में इन दिनों इंदु सोनाली का नाम भी गायकी की दुनिया में छाया हुआ है। भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से लेकर मोनालिसा तक के लिए इंदू सोनाली ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। साथ ही, इंदू सोनाली ने भोजपुरी सुपरस्टार व गायक पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर भी कई गानों को आवाज दी है।