Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav Maai Biya Paniya Mein Khad New Chhath Geet Released

खेसारी लाल यादव: छठी मैया की भक्ति में लीन भोजपुरी एक्टर, महापर्व से पहले लेकर आए नया भोजपुरी गाना

Thu, 05 Nov 2026 03:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 05 Nov 2026 03:01 PM IST
सार

  • Khesari Lal Chhath Geet: दिवाली के बाद बिहार और पूर्वांचल में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
  • इस महापर्व से पहले भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने नया छठ गीत रिलीज किया है। 
  • इसमें वे छठी मैया की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav Maai Biya Paniya Mein Khad New Chhath Geet Released
खेसाली लाल का नया छठ गीत रिलीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार-झारखंड और पूर्वांचल में छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। चार दिन तक चलने वाले इस महापर्व में छठी मैया की पूजा की जाती है। कई भोजपुरी सितारों के यहां यह त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। इसी के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री में छठ गीतों की रिलीज का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। दिवाली की दस्तक से पहले खेसारी लाल ने नया छठ गीत पेश किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav Maai Biya Paniya Mein Khad New Chhath Geet Released
खेसारी लाल का छठ गीत - फोटो : वीडियो ग्रैब

भक्ति में लीन दिखे खेसारी लाल
खेसाली के नए भोजपुरी छठ गीत का टाइटल है- 'माई बिया पनिया में खाड़'। इसे खुद खेसारी ने ही गाया है। गाना भी उन पर और अदिति किंकर पर फिल्माया गया है। गाने में खेसारी छठी मैया की पूजा और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav Maai Biya Paniya Mein Khad New Chhath Geet Released
खेसारी लाल का छठ गीत - फोटो : वीडियो ग्रैब

घाट की सुदंरता और भक्ति...गाने में सबकी झलक
छठ पर्व के इस गाने में इस त्योहार की पूरी रौनक दिखाई गई है। खेसारी पीले रंग कुर्ता में नजर आ रहे हैं। छठ के पांडाल में व्रती महिलाओं के बीच वे गाना गाते नजर आए हैं। इसके बाद घाट की खूबसूरती की झलक भी इस गाने में दिखाई गई है।

विज्ञापन

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav Maai Biya Paniya Mein Khad New Chhath Geet Released
खेसारी लाल का छठ गीत - फोटो : वीडियो ग्रैब

नेटिजंस बोले- खेसारी के गानों के बिना छठ की रौनक नहीं
इस बार छठ के त्योहार में अभिनेता का यह गाना चार चांद लगा देगा। इस गाने को नेटिजंस से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं, यह खूबसूरत पारंपरिक छठ गीत है। एक यूजर ने लिखा है, 'खेसारी लाल के गानों के बिना छठ पर्व की रौनक नहीं आती है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed