फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Puri Bhojpuri: भोजपुरी में ओरिजिनल मनोरंजन सामग्री का भयंकर अकाल, फिल्मों के बाद अब गानों की नकल शुरू

Sat, 30 Sep 2023 01:52 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Sep 2023 01:52 PM IST
विज्ञापन
Akanksha Puri Bhojpuri: Swayamvar Mika Di Vohti fame actress song Tujhe Na Dekhu Toh Chain with Pawan Singh
आकांक्षा पुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गायक मीका सिंह के शो 'स्वयंवर-मीका दी वोटी' के जरिए सुर्खियों आईं अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने अब भोजपुरी इंडस्ट्री में भी दस्तक दे दी है। गायक पवन सिंह के साथ उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'तुझे ना देखूं तो चैन' किया है। ये वीडियो हिंदी फिल्म 'रंग' के सुपरहिट गीत 'तुझे ना देखूं तो चैन' का भोजपुरी वर्जन है। इस गीत को भोजपुरी और हिंदी में रिकॉर्ड किया गया है। मूल गीत की संगीत रचना नदीम श्रवण ने की थी, जिसे कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था। वहीं इस गीत का भोजपुरी वर्जन पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने गाया है।

Akanksha Puri Bhojpuri: Swayamvar Mika Di Vohti fame actress song Tujhe Na Dekhu Toh Chain with Pawan Singh
आकांक्षा पुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

म्यूजिक वीडियो 'तुझे ना देखूं तो चैन' में हालांकि पवन सिंह की आवाज दिल को छू लेने वाली है लेकिन गाना सुनते समय बार-बार कुमार सानू की याद आती रहती है। यही इस गाने में सबसे अखरने वाली बात भी है। यही नहीं उनके सुरों को ऑटो ट्यूनर से ठीक किया गया है, ये बात भी गाना सुनकर साफ समझ आती है। कल्पना पटवारी भी कोशिश तो बहुत करती दिखीं हैं, लेकिन अलका याग्निक के सुरों तक पहुंचना उनके भी बस की बात नहीं नजर आती। उनकी आवाज में जो देसीपन है, वह इस तरह के गानों पर फिट नहीं बैठता।

Akanksha Puri Bhojpuri: Swayamvar Mika Di Vohti fame actress song Tujhe Na Dekhu Toh Chain with Pawan Singh
आकांक्षा पुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गाने के भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में आकांक्षा पुरी ने पवन सिंह के साथ स्क्रीन साझा किया है। पवन सिंह को चाहने वालों का भोजपुरी मार्केट में अपना एक अलग तबका है और आकांक्षा पुरी की मौजूदगी इस वीडियो में सिर्फ लोगों को आकर्षित भर करने के लिए की गई है। दोनों की दैहिक भाषा का कोई मेल नजर नहीं आता और पूरे गाने में पवन सिंह व आकांक्षा का तारतम्य बार-बार बिगड़ता दिखता है। गाने की एडिटिंग गड़बड़ है और कोरियोग्राफी में भी कोई नया प्रयोग नहीं किया गया है।
Heeramandi: संजय लीला भंसाली के साथ काम करना है काफी मुश्किल, ऋचा चड्ढा ने साझा किया अपना अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Puri Bhojpuri: Swayamvar Mika Di Vohti fame actress song Tujhe Na Dekhu Toh Chain with Pawan Singh
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि पवन सिंह कहते हैं, 'यह गाना 'तुझे ना देखूं तो चैन' मेरे दिल के बहुत करीब है, और मेरा मानना है कि यह उन सभी को पसंद आएगा, जिन्होंने प्यार का अनुभव किया है।' पवन सिंह के लिए ये गाना भले उनकी करियर की बड़ी उपलब्धि रही हो लेकिन छोटे परदे पर इतना नाम कमाने के बाद आकांक्षा पुरी का एक भोजपुरी वीडियो में काम करने उनके प्रशंसकों को भी समझ नहीं आ रहा।
Shefali Shah: 'बहुत डरावना था, मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा' दिल्ली क्राइम 2 में अपने किरदार पर बोलीं शेफाली

विज्ञापन
Akanksha Puri Bhojpuri: Swayamvar Mika Di Vohti fame actress song Tujhe Na Dekhu Toh Chain with Pawan Singh
आकांक्षा पुरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आकांक्षा पुरी कहती हैं, 'यह गाना प्यार की सच्ची भावनाओं का एक सुंदर चित्रण है। पवन सिंह के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम करना वास्तव में एक मंत्रमुग्ध करने वाला अनुभव रहा।' पवन सिंह के साथ काम करने को आकांक्षा पुरी अपने करियर की भले बड़ी उपलब्धि मान रही हों लेकिन ब्रांड एक्सपर्ट कहते हैं कि इस एक गाने ने उनकी ब्रांडिंग को एकदम से हल्का कर दिया है।
Khichdi 2 Teaser: खिचड़ी 2 का टीजर हुआ रिलीज, खुफिया मिशन पर जाता नजर आया पारेख परिवार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed