मोनालिसा: 'आप इससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं...', नवरात्रि में भोजपुरी अभिनेत्री ने दिया पावरफुल रिमाइंडर
Monalisa Photos: भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक पावरफुल मैसेज दिया है।
विस्तार
शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन हैं। इन दिनों गरबा भी खेला जाता है। इंडस्ट्री में भी इन पावन दिनों में खूब रौनक देखी जाती है। भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। मोनालिसा साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ हैवी ज्वैलरी पहनी है।
तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने फैंस को एक खास मैसेज दिया है। अभिनेत्री ने कैप्शन लिखा है, 'नवरात्रि। नौ रातें...एक जरूरी बात, जो याद रखनी चाहिए। आप जिस दौर, जिस समय से गुजर रहे हैं, उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं'।
पिंक और ग्रीन कलर की साड़ी में मोनालिसा हंसती-मुस्कुराती हुई पोज दे रही हैं। वे अपना मेकअप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के लिबास की फैंस तारीफ कर रहे हैं।
मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा जगत की चर्चित एक्ट्रेस हैं। उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। फिल्मों के अलावा वे कई टीवी शो का हिस्सा भी रही हैं।