फिल्म निर्माता और निर्देशक केसी बोकाडिया की आगामी फिल्म 'तीसरी बेगम' को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। सेंसर बोर्ड से फिल्म को लेकर कट और सुझाव के बाद केसी बोकाडिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, लेकिन यह पहला मौका नहीं है, जब कोई फिल्म अपनी रिलीज से पहले विवाद में आई है। इससे पहले भी कई चर्चित फिल्मों को लेकर खूब विवाद देखने को मिला है।
2 of 5
द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम 'द केरल स्टोरी' का है, साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर काफी बवाल देखने को मिला था। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। फिल्म को लेकर लोग दो धड़ों में बंट गए। एक धड़ा फिल्म के पक्ष में नजर आया तो वहीं दूसरा इश विरोध में। फिल्म में धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मुद्दों को उठाया गया था। एक धड़ा फिल्म की रिलीज को रोकने की पूरी कोशिश में जुटा था। हालांकि, फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
3 of 5
द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में अगला नाम विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित साल 2022 में आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और अत्याचार की कहानी को दिखाया गया था। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से इस फिल्म को लेकर विवाद देखने को मिला, जो फिल्म के रिलीज के बाद भी जारी रहा। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया।
4 of 5
द ताशकंद फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द ताशकंद फाइल्स' भी विवादों में घिरी थी। यह फिल्म के देश के सबसे विवादास्पद विषयों पर आधारित फिल्म थी। फिल्म में भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमय मृत्यु के किस्से से लोगों का सामने रखा गया। इस फिल्म को लेकर भी विवाद देखने को मिला था।
5 of 5
पद्मावत
- फोटो : सोशल मीडिया
लिस्ट में अगला नाम संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'पद्मवात' हैं। दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म अपनी शूटिंग के दौरान से विवादों में रही। शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ भी की गई थी। इसके बाद फिल्म को रिलीज को लेकर भी काफी बवाल कटा था। 'पद्मावत' को लेकर काफी हंगामा मचा हुआ था, हालांकि फिल्म के रिलीज के बाद लोगों ने इसे पसंद किया और अभिनेता के अभिनय की भी खूब तारीफ हुई।
GV Prakash: धनुष-जीवी प्रकाश के बीच छह साल तक नहीं हुई बातचीत, 'असुरन' अभिनेता ने बताई दोस्ती में दरार की वजह