लक्ष्य लालवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किल' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण फिल्ममेकर करण जौहर ने किया है। फिल्म का टीजर जारी हो गया है। लक्ष्य लालवानी इस फिल्म में धांसू एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख फैंस के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म के टीजर को प्रशंसकों की कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है।
निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'किल' के लिए दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों गुनीत मोंगा द्वारा साझा किए फिल्म के दृश्यों को देखकर लगता था कि इस फिल्म की कहानी ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। हालांकि, अब टीजर रिलीज के बाद ट्रेन में खतरनाक एक्शन सीन्स देख दर्शकों के पसीने छूट गए हैं। बता दें कि टीजर रिलीज से पहले गुनीत ने इसकी एक झलक साझा करते हुए लिखा था, 'साल के सबसे भयंकर और भयावह खूनी खेल के लिए तैयार हो जाइए। 'किल' एक थ्रिलर क्राइम पर आधारित फिल्म है।
'किल' के टीजर को फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, 'काफी दिनों के बाद जबर्दस्त एक्शन देखने को मिला है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लक्ष्य लालवानी ने गजब के स्टंट किए हैं।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार है।'
4 of 5
किल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म का प्रीमियर पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मिडनाइट मैडनेस सेक्शन में हुआ था। 'किल' उन दस में से एक थी, जिसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन के लिए चुना गया था। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से खबर की पुष्टि करते हुए फिल्म निर्माता ने एक्शन फिल्म का पहला लुक जारी किया था।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'किल' अपने रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का प्रीमियर 'टोरंटो फिल्म फेस्टिवल' में हुआ था। करण जौहर ने उसी दौरान 'किल' के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया था। फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी