अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के कारण बीकेसी के कई प्रमुख 5 सितारा होटलों के कमरों की बुकिंग फुल हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई के रियल एस्टेट सेंटर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के 5 स्टार होटल्स में जबरदस्त बुकिंग की वजह से कुछ होटल के एक रूम के रुकने का खर्चा लाखों में पहुंच गया है, जो लगभग 1 करोड़ के आस-पास ही है।
2 of 5
नीता अंबानी-राधिका मर्चेंट-मुकेश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। समारोह 5 जुलाई को शुरू हुआ था, जहां अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने संगीत समारोह में प्रस्तुति दी थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के जश्न ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) इलाके में होटलों की कीमतों में भारी बदलाव आए हैं। जहां एक रूम का एक दिन का किराया मात्र कुछ हजार रुपए होता था, वहीं अब होटल में एक रात एक रूम में रुकने का किराया करोड़ों में जा पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बीकेसी इलाके के आसपास के प्रमुख सभी होटलों के कमरे लगभग बिक चुके हैं। अब एक भी होटल बुकिंग के लिए खाली नहीं रह गया है।
3 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आलीशान शादी की वजह से होटलों की बुकिंग जोरों पर चल रही है। आलम यह है कि अभी तक यहां के दो ऐसे 5 स्टार होटल्स हैं, जिनके सभी कमरे बुक किए जा चुके हैं। आमतौर पर इन होटलों में एक रात ठहरने का किराया मात्र 13,000 रुपए है, लेकिन अंबानी परिवार में 12 जुलाई को शादी है। यही वजह है कि होटल में एक रात रुकने के रेट रातों-रात 13000 रुपये से बढ़ाकर 4000 रुपये से ज्यादा कर दिया है। अब इस होटल में सभी कमरों की बुकिंग हो चुकी है। इस होटल में अब 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच कोई भी कमरा उपलब्ध नहीं है।
4 of 5
मुकेश अंबानी-राधिका मर्चेंट-नीता अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 8 जुलाई को बीकेसी में इस एक और 5 स्टार होटल के कमरे का एक दिन का किराया मात्र 13000 रुपये हुआ करता था, लेकिन अंबानी परिवार की शादी की वजह से अब वहीं इन होटलों का किराया बढ़ गया है। 13 जुलाई को एक रूम का किराया 13000 रुपये से बढ़कर 30,060 और 4 जुलाई को 40,410 रुपये हुआ। कीमतों में कर शामिल नहीं है। 10 जुलाई और 11 जुलाई को इन होटल में कोई भी कमरा अब उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी 12 जुलाई को होगी और उत्सव 14 जुलाई तक चलेगा। तो वहीं एक और 5 स्टार होटल ने 14 जुलाई को प्रति रूम का कियारा 91,350 रुपये कर दिया है।
5 of 5
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 13 जुलाई को परिवार 'शुभ आशीर्वाद' का आयोजन करेगा और मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा। हालांकि अंबानी परिवार ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमान कहां ठहरेंगे। बता दें कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स मुंबई के सबसे प्रमुख और सबसे महंगी जगहों में से एक है। भारतीय रिजर्व बैंक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, इंडियन ऑयल, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यालय यहां स्थित हैं।