9 जुलाई 1999 को रिलीज हुई निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्म 'मन' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म पूरी तरह से मनीषा कोइराला और आमिर खान पर आधारित थी। हालांकि इस फिल्म में आमिर और मनीषा के अलाावा अनिल कपूर, शर्मिला टैगोर और नीरज वोरा ने अहम किरदार निभाए थे। इस फिल्म में रानी मुखर्जी का भी एक छोटा सा कैमियो था। बता दें कि इस फिल्म से पहले आमिर और मनीषा ने साल 1995 में आई फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' में अभिनय किया था।
2 of 4
फिल्म 'मन'
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'मन' 1957 में रिलीज हुई अमेरिकन फिल्म 'एन अफेयर टू रिमेंबर' की हिंदी रीमेक है। फिल्म 'मन' की कहानी से लेकर इसके गाने लोगों को बेहद पसंद आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म को पूरे 14 करोड़ रुपये में बनाया गया था, जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
3 of 4
फिल्म 'मन'
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मन' की कहानी बेहद दिलचस्प है। कर्ज में डूबा एक महत्वाकांक्षी चित्रकार देव करण सिंह यानी आमिर खान एक अमीर व्यवसायी सिंघानिया यानी दलीप ताहिल की बेटी अनीता यानी दीप्ति भटनागर से शादी करने के लिए सहमत होता है। बच्चों की संगीत शिक्षिका प्रिया यानी मनीषा कोइराला की सगाई राज यानी अनिल कपूर से होती है, जिससे वह शादी करने के लिए राजी हो जाती है क्योंकि जरूरत पड़ने पर राज ने प्रिया की मदद की थी। प्रिया और देव की मुलाकात एक क्रूज पर होती है। देव को प्रिया से लगाव हो जाता है। देव एक खुशमिजाज, तेजतर्रार इंसान है। वह प्रिया के करीब आने की कोशिश करता है। शुरू में, वह देव से प्रभावित नहीं होती है, लेकिन बाद में उससे प्यार करने लगती है। हालांकि, उनकी पहले से ही अन्य लोगों से सगाई होने के कारण, वे सब कुछ तय करने के लिए सहमत हो जाते हैं और शादी करने के लिए 6 महीने बाद वेलेंटाइन डे पर मिलते हैं। आगे की कहानी बेहद दिलचस्प है।
4 of 4
फिल्म 'मन'
- फोटो : सोशल मीडिया
साउंडट्रैक की रचना संजीव-दर्शन की जोड़ी ने की थी, जबकि इसके गीत समीर अंजान के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'मन' के ज्यादातक गाने किसी और फिल्म या एल्बम से लिए गए थे, जिनमें फिल्म का बेहद प्रसिद्ध गाना "नशा ये प्यार का नशा है.." इतालवी गायक टोटो क्यूटुगनो के "एल इटालियनो" की धुन पर आधारित है। "तिनक तिन ताना" मलेशियाई गायक इवान के "यांग सेडांग सेडांग साजा" से उठाया गया है। गाना "चाहा है तुझको" तमिल गीत "एधो ओरु पातु" पर आधारित है। गाना "खुशियां और गम" को इतालवी पॉप समूह रिची ई पोवेरी के "कम वोर्रेई" से उठाया गया। इसके अलावा "कहना है तुमसे" गाने के पहले 40 सेकंड जार ऑफ क्ले द्वारा "लिक्विड" से उठाए गए थे।